फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian tennis player Prajnesh gunneswaran qualifies for Main draw of Australia Open 2020

हार के बावजूद प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रा में, दूसरे दौर में जोकोविच से हो सकती है भिड़ंत

Sun, 19 Jan 2020 08:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Jan 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
Indian tennis player Prajnesh gunneswaran qualifies for Main draw of Australia Open 2020
Prajnesh Gunneswaran

भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने शनिवार को ‘लकी लूजर’ के तौर पर आस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष एकल के मुख्य ड्रा में जगह बना ली। अब अगर वह पहली बाधा पार करने में सफल रहते हैं तो दूसरे दौर में उनका मुकाबला विश्व के नंबर दो नोवाक जोकोविच से हो सकता है। 

विज्ञापन


प्रजनेश क्वालीफाईंग दौर के अपने अंतिम मैच में लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस से सीधे सेटों में हार गए थे लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और वह मुख्य ड्रा में जगह बनाने में सफल रहे। दरअसल शनिवार को मुख्य ड्रा में सीधा प्रवेश पाने वाले एक खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जिसके बाद बायें हाथ से खेलने वाले प्रजनेश को लगातार पांचवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का मौका मिल गया।
विज्ञापन


प्रजनेश ने पिछले साल क्वालीफायर के जरिए आस्ट्रेलियाई ओपन में जगह बनाई थी लेकिन विंबलडन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में बेहतर रैकिंग के आधार पर उन्होंने मुख्य ड्रा में स्थान पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजनेश को अब ऑस्ट्रेलियाई ओपन के शुरूआत में अच्छा ड्रा मिल गया है। उनका पहला मुकाबला 144वीं रैंकिंग वाले जापानी तात्सुमो इटो से होगा। अगर प्रजनेश अपना पहला मैच जीत लेते हैं तो उन्हें सर्बियाई दिग्गज जोकोविच के साथ खेलने का मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed