फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   indian tennis player ankita raina out of 200 in wta rankings 

WTA Ranking: अंकिता रैना फिर शीर्ष 200 से बाहर

Mon, 08 Apr 2019 06:33 PM IST
Mukesh Jha भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 08 Apr 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
indian tennis player ankita raina out of 200 in wta rankings 
अंकिता रैना - फोटो : file photo

भारत की चोटी की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना नौ पायदान नीचे खिसककर फिर शीर्ष 200 से बाहर हो गई है जबकि पुरूष वर्ग में प्रजनेश गुणेश्वरन एक स्थान के नुकसान के बावजूद देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल 181वें स्थान तक पहुंचने वाली अंकिता इस साल 14 जनवरी को फिर से शीर्ष 200 में शामिल हुई थी और इस बीच अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164वीं रैंकिंग पर पहुंची लेकिन जापान में पिछले दो आईटीएफ टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के कारण अब वह डब्ल्यूटीए रैकिंग में 203वें स्थान पर खिसक गयी हैं। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों में अंकिता अब भी चोटी पर बनी हुई हैं। उनके बाद करमन कौर थांडी (पांच पायदान नीचे 213वें स्थान पर) और प्रांजला यादलापल्ली (296) का नंबर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरूषों की एटीपी रैंकिंग में प्रजनेश 82वें स्थान पर हैं। उनके बाद रामकुमार रामनाथन (141) और युकी भांबरी (232) का नंबर आता है। युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान ऊपर 34वें स्थान पर पहुंच गये हैं। दिविज शरण 43वें, जीवन नेदुचेझियन 66वें, पुरव राजा 85 और लिएंडर पेस 91वें (एक पायदान ऊपर) स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed