फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   I thought grass courts were for football says french open champion Jelena Ostapenko

फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको ने कहा- सोचती थी कि ग्रास कोर्ट सिर्फ फुटबॉल के लिए होते हैं

Sun, 11 Jun 2017 07:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
I thought grass courts were for football says french open champion Jelena Ostapenko
जेलेना

फ्रेंच ओपन चैंपियन लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको ने विंबलडन चैंपियनशिप से पहले कहा कि उन्हें पहले लगता था कि घास का कोर्ट टेनिस खेलने के लिए नहीं बल्कि फुटबॉल के लिए सही होता है। फ्रेंच ओपन के फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर ओस्तापेंको पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हैं। यह उनके कैरियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब उनकी नजर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस खिताब पर है जहां वह 2014 में जूनियर चैंपियन रहीं थीं। 

विज्ञापन


सेरेना विलियम्स को अपनी आइडल मानने वालीं ओस्तापेंको ने स्वीकार किया कि जब वह पहली बार ग्रास कोर्ट पर खेली थीं तो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आया था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं पहली बार घास के टेनिस कोर्ट पर खेलने उतरी तो मुझे वह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। मुझे कुछ भी समझ नहीं आया था। मैं यही देख रही थी कि लोग इस पर टेनिस कैसे खेल लेते हैं। मुझे लगता था कि यह फुटबॉल के लिए ही होता है। फिर मैंने सीखा कि ग्रास कोर्ट पर कैसे खेला जाता है और मूवमेंट को समझा। अब मुझे यह काफी पसंद आता है और विंबलडन में भी खिताब जीतना चाहती हूं।’ लात्विया की ओस्तापेंको ने बताया कि वह 15 साल की उम्र में रोएहैंप्टन (इंग्लैंड) में ग्रास कोर्ट पर खेली थीं। 
विज्ञापन


विंबलडन चैंपियनशिप शुरू होने से चार सप्ताह पहले ही ओस्तापेंको फ्रेंच ओपन जीतकर अचानक मशहूर हो गईं हैं। 20 वर्षीया ओस्तापेंको ने कहा, ‘प्रशंसकों का होना हर किसी को अच्छा लगता है। इससे दबाव जरूर बढ़ता है लेकिन खुद से दबाव हटाने की पूरी कोशिश करूंगी। जब मैं घर लौटूंगी तो लोग खास तवज्जो देंगे क्योंकि मैंने अपने देश के लिए इतिहास रच दिया है।’ ओस्तापेंको को रैँकिंग में भी फायदा होगा और वह 47वीं रैंकिंग से 12वें नंबर पर पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed