{"_id":"606aca9e5cd01661444a2e89","slug":"hubert-hurkacz-beats-italian-teen-jannik-sinner-to-win-miami-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियामी ओपन 2021: हुबर्ट हरकाज ने जीता मेंस सिंगल का खिताब, इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मियामी ओपन 2021: हुबर्ट हरकाज ने जीता मेंस सिंगल का खिताब, इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर को हराया
Mon, 05 Apr 2021 02:34 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
हुबर्ट हरकाज
- फोटो : ट्विटर @HubertHurkacz
पोलैंड के हुबर्ट हरकाज ने इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर को हराते हुए मियामी ओपन के मेंस सिंगल का खिताब अपने नाम किया। 26वीं वरीयता प्राप्त हूबर्ट ने आसानी से सीधे सेटों में जीत हासिल की। यह उनके करियर का पहला एटीपी मास्टर्स टाइटल भी था। फाइनल तक पहुंचने के लिए अपने से ऊंची रैंकिंग के चार खिलाड़ियों को हराने वाले हुबर्ट की जीत की सफलता का अंतर 7-6 (7/4), 6-4 था। 1 घंटे 43 मिनट पर खत्म हुए इस मैच को अपने नाम करने के बाद 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इस लम्हें को अविश्वसनीय बताया।
विज्ञापन
The moment @HubertHurkacz claimed his first Masters 1000 title, 7-6, 6-4 over Jannik Sinner. #MiamiOpen pic.twitter.com/6etEMhu1qQ
— Tennis TV (@TennisTV) April 4, 2021
विज्ञापन