फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   grew distance to bhupathi after allegations

'बयानबाजी के बाद भूपति से बढ़ीं दूरियां'

Tue, 14 Aug 2012 11:07 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 11:07 AM IST
विज्ञापन
 grew distance to bhupathi after allegations
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि लंदन ओलंपिक टीम चयन से उपजे विवाद के बाद खिलाड़ियों के रिश्ते आपस में खराब हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके और महेश भूपति के संबंध में भी दरारें आ गईं हैं लेकिन वह इन सबको पीछे छोड़ते हुए अपना पूरा ध्यान मिक्स्ड डबल्स में लिएंडर पेस के साथ ओलंपिक पदक जीतने पर लगा रही हैं।
विज्ञापन


सानिया ने कहा, ‘विवाद से किसी का कोई भला नहीं हुआ बल्कि इससे हम खिलाड़ियों का आपसी रिश्ता ही खराब हुआ जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं खुश हूं कि समय रहते यह समाप्त हो गया और अब मैं अपना पूरा ध्यान पेस के साथ पदक जीतने पर लगा सकती हूं। लिएंडर ने हाल ही में विंबलडन के फाइनल में प्रवेश किया है जो कि शुभ संकेत है। मैं और महेश दुर्भाग्यशाली रहे और हार गए। हमें विंबलडन के फाइनल तक पहुंचना चाहिए था।’
विज्ञापन


सानिया ने कहा कि टीम चयन को लेकर उपजे विवाद के बाद उनके और भूपति के संबंध भी खराब हो गए हैं। बकौल सानिया, ‘पूरे प्रकरण को दिमाग से निकाल पाना मेरे लिए काफी मुश्किल था जिसने मुझे काफी परेशान किया। महेश और मेरी दोस्ती अच्छी रही है लेकिन इस विवाद के बाद हमारे बीच दरार पड़ गई हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया ने कहा कि मिक्स्ड डबल्स में उनकी प्राथमिकता भूपति के साथ खेलने की थी लेकिन वह पेस के साथ भी खेलने को तैयार थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं फोरहैंड की खिलाड़ी हूं जबकि महेश बैकहैंड से खेलते हैं इसलिए हमारे पास प्राथमिकता थी। लेकिन, मैंने कभी किसी खिलाड़ी के साथ खेलने से मना नहीं किया। मैं देश के लिए किसी के भी साथ खेलने को तैयार हूं। लिएंडर एक अच्छे खिलाड़ी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed