{"_id":"60ad0a146ff5915bbc22fc1a","slug":"french-open-ramkumar-progresses-to-second-round-of-roland-garros-qualifiers-prajnesh-bows-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन क्वालीफायर: प्रजनेश गुणेश्वरन बाहर, रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन क्वालीफायर: प्रजनेश गुणेश्वरन बाहर, रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में
Tue, 25 May 2021 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के पुरूष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन प्रजनेश गुणेश्वरन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। रामकुमार ने एक घंटे 54 मिनट तक चले शुरूआती दौर के मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका के माइकल ममोह को 2-6 7-6 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अब उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान के अनुभवी डेनिस इस्तोमिन से होगी जिन्होंने भी तीन सेट तक चले मुकाबले में बोसनिया के दामिर जुमहुर को मात दी। लेकिन 32वीं वरीयता प्राप्त प्रजनेश को जर्मनी के ऑस्कर ओटे से 2-6 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल (27वें वरीय) अपना अभियान रोबर्टो मारकोराके खिलाफ शुरू करेंगे।
विज्ञापन