फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open: Pliskova will face Ostapenko, Medvedev and Kerber out in first round

French Open 2020: प्लिस्कोवा का सामना ओस्तापेंको से, मेदवेदेव और कर्बर पहले दौर में बाहर

Wed, 30 Sep 2020 05:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
French Open: Pliskova will face Ostapenko, Medvedev and Kerber out in first round
फ्रेंच ओपन - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा ने क्वालिफायर मेयार शरीफ को 6-7,6-4,6-2 से पराजित किया। अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहीं प्लिस्कोवा का दूसरे दौर में सामना लातविया की जेलेना ओस्तापेंको से होगा। 

विज्ञापन


अन्य मैचों में एलेना रयबकिना ने सोरना को 6-0, 6-3, डेनिएल रोज कोलिंस ने मोनिका को 2-6, 6-2, 6-1, क्लारा टॉसन ने जेनिफर ब्रैडी को 6-4, 3-6, 9-7, नाओ हिबिनो ने मार्टा कोस्त्युक को 6-4, 6-0 और एना बोगदान ने टिमिया बबोस को 6-4,6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

 
कर्बर और कुज्नेत्सोवा हारीं : 
तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर लगातार दूसरे साल पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। जर्मनी की कर्बर को स्लोवेनिया की 19 वर्षीय काजा युवान के हाथों 3-6, 3-6 से मात मिली। कर्बर ने फ्रेंच ओपन को छोड़कर सभी तीनों ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा रूस की हमवतन अनास्तासिया पावलुचेनकोवा के हाथों 6-6, 6-2, 1-6 से उलटफेर का शिकार हो गईं। वहीं 2016 की चैंपियन गर्बाइन मुगुरूजा ने तमारा जिदानसेक को 7-5, 4-6, 8-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टन ने किया मेदवेदेव को बाहर: 
यूएस ओपन के सेमीफाइलिस्ट रूस के दानिल मेदवेदेव पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव को हंगरी के मार्टन फूकोविक्स के हाथों तीन घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-2, 6-1 से हार मिली। यह लगातार चौथा मौका है जब मेदवेदेव पहले ही दौर में बाहर हुए। उन्हें रोलां गैरां में अपनी पहली जीत की तलाश है। मार्टन की टक्कर अब अल्बर्ट रोमास से होगी, जिन्होंने एड्रियन मन्नारिनो को 6-4, 6-3, 6-0 से हराया।


बेरेटिनी और हैरिस दूसरे दौर में : 
माटेओ बेरेटिनी और लॉयड हैरिस रोलां गैरां के दूसरे दौर में पहुंच गए। बेरेटिनी ने वासेक पोसपिसिल को 6-3, 6-1, 6-3 से और हैरिस ने अलेक्सी पोर्पिन को 6-4, 6-4, 7-6 से मात दी। पाब्लो कारेनो बुस्ता ने जॉन मिलमैन को 6-3, 6-2, 7-5, मार्क पोलमैंस ने यूगो हंबर्ट को 6-2, 6-2, 3-6, 6-3 और क्रिस्टियन गारिन ने फिलिप को 6-4, 4-6, 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed