{"_id":"5d9c48238ebc3e017f1e70bc","slug":"former-world-number-1-andy-murray-will-participate-in-australian-open-2020-after-injury-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंडस्लैम में वापसी को तैयार एंडी मरे, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लेंगे भाग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ग्रैंडस्लैम में वापसी को तैयार एंडी मरे, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लेंगे भाग
Tue, 08 Oct 2019 01:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray
पूर्व चैंपियन और ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। मंगलवार को आयोजकों ने इस बात की घोषणा करते हुए मरे के खेलने की पुष्टि की.
विज्ञापन
ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने एक साल पहले अपने कूल्हे का ऑपरेशन करवाया था और अब वह फिटनेस और फॉर्म हासिल करने में लगे हुए हैं। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता अभी विश्व रैंकिंग में 289वें नंबर पर है, जबकि एक सप्ताह पहले तक वह 503वें स्थान पर थे।
विज्ञापन
32 वर्षीय मरे ने सोमवार को शंघाई मास्टर्स में अर्जेंटीना के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले पिछले सप्ताह वह बीजिंग में चीन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन