{"_id":"588deead4f1c1b303de80162","slug":"federer-wins-australian-open-and-its-18th-grand-slam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपनः फेडरर ने रचा इतिहास, 5 साल बाद जीता ग्रैंड स्लैम का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपनः फेडरर ने रचा इतिहास, 5 साल बाद जीता ग्रैंड स्लैम का खिताब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
2017 के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन को स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीत लिया है। रोजर फेडरर ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
फेडरर ने इस मुकाबले में नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6 और 6-3 से मात दी। फेडरर और नडाल के बीच यह 9वां ग्रैंड स्लैम मुकाबला था। दोनों के बीच खेले गए 9 फाइनल मुकाबलों में फेडरर ने तीन मुकाबल जीते है।
विज्ञापन
इससे पहले फेडरर ने 2012 में विम्बलडन में मुकाबला जीता था। फेडरर के नाम अब तक सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकाड है। इस मुकाबले को जीतने के साथ फेडरर ने अब तक कुल 18 ग्रैंड स्लैम जीते है।
विज्ञापन