{"_id":"66a451b8-22ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"djokovic-will-remain-top-end-of-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच टॉप पर रहकर करेंगे साल का अंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच टॉप पर रहकर करेंगे साल का अंत
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Tue, 30 Oct 2012 09:48 PM IST
विज्ञापन
सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस साल का समापन दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में करेंगे। जोकोविच स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो लगातार दो साल नंबर वन बने रहेंगे। 2011 में तीन ग्रैंड स्लेम खिताबों के साथ तहलका मचाने वाले जोकोविच ने साल का समापन नंबर वन के रूप में किया था लेकिन इस साल जुलाई में फेडरर ने उन्हें हटाकर नंबर वन की कुर्सी हथिया ली थी।
विज्ञापन
अब एटीपी टूर ने कहा है कि जोकोविच फिर से नंबर वन बनने जा रहे हैं और साल के समापन तक इस स्थान पर बने रहेंगे। जोकोविच ने इस साल पांच टूर्नामेंट जीते हैं।
विज्ञापन