{"_id":"6225c23cfe25002f6b620ee5","slug":"djokovic-offers-help-to-ukraine-player-stakhovsky-amid-war-against-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करना चाहते हैं जोकोविच, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करना चाहते हैं जोकोविच, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा
Mon, 07 Mar 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:58 PM IST
सार
नोवाक जोकोविच ने यूक्रेन के स्ताखोव्सकी को मदद की पेशकश की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन के खिलाड़ी से कहा है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वे बता सकते हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने यूक्रेन के खिलाड़ी को मदद की पेशकश की है। उन्होंने रूस के खिलाफ युद्द के दौरान यूक्रेन के खिलाड़ी स्ताखोव्सकी से कहा है कि उन्हें अगर किभी तरह की मदद की जरूरत है तो वे जोकोविच से मदद मांग सकते हैं। 36 साल के सिर्गी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं और वो अब अपने देश जाकर युद्ध में शामिल होना चाहते हैं। इस बीच जोकोविच ने उनकी मदद की पेशकश की है।
दुनिया के पूर्व नंबर 31 खिलाड़ी सिर्गी यूक्रेन की रिजर्व आर्मी का हिस्सा हैं, जो जरूरत पड़ने पर रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होगी। स्ताखोव्सकी चार एटीपी खिताब जीत चुके हैं। साल 2013 में उन्होंने विम्बल्डन ओपेन में रोजर फेडरर को हराकर सुर्खियां बटोरी थी। जोकोविच ने उम्मीद की है कि जल्द ही यूक्रेन में हालात सामान्य हो जाएंगे।
इंस्टाग्राम में की मदद की पेशकश
जोकोविच ने स्ताखोव्सकी को मैसेज करके मदद की पेशकश की है। उन्होंने लिखा "कृपया मुझे बताएं कि मदद भेजने के लिए सबसे सही पता क्या होगा। आर्थिक मदद या कोई दूसरी मदद भी।" स्ताखोव्सकी ने इस बातचीत के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम में पोस्ट कर कहा कि उनकी मदद की पेशकश का यूक्रेन आभारी है। रूस ने यूक्रेन में हमला कर दिया है। रूस का कहना है कि उसका उद्देश्य क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि वह पड़ोसी देश की सैन्य क्षमता को कमजोर करना चाहता है और खतरनाक चीजों को खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन
यूक्रेन के कई खिलाड़ी रूस के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हो चुके हैं। इस में पूर्व हैवीवेट चैंपियन व्लादिमीर क्लिस्तको और उनके भाई विताली क्लिस्तको भी शामिल हैं। इन दोनों के अलावा भी कई खिलाड़ी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं और युद्ध में शहीद हो चुके हैं।