फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Daniil Medwed is into his first Australian Open final

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: सितसिपास को हराकर फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव, जोकोविच से होगी खिताबी टक्कर

Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Daniil Medwed is into his first Australian Open final
डेनियल मेदवेदेव - फोटो : social media

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव शुक्रवार को पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में 22 साल के स्टेफनोस सितसिपास को 6-4, 6-2 7-5 से हराया। रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला नोवाक जोकोविच से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला सेट करीब 40 मिनट लंबा चला। दूसरे सेट में मेदवेदेव को 36 मिनट में सफलता हाथ लगी। तीसरे सेट में सितसिपास ने जबरदस्त वापसी की, लेकिन 25 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने संयम बरता और मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन

 


फाइनल में आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन से भिड़ंगे मेदवेदेव

फाइनल में मेदवेदेव का सामना आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। जोकोविच ने गुरुवार को रूस के असलान कारात्सेव को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल में 33 वर्षीय जोकोविच ने रूस के असलान कारात्सेव को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया था। 

नडाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे सितसिपास
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। लॉड रेवर एरिना में 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास ने दिग्गज राफेल नडाल को क्वार्टरफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की थी। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद ग्रीस के इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 3-6, 2-6, 7-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed