फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Daniil Medvedev destroys a TV camera attached to the net during his five set Australian Open win

Australian Open: संघर्षपूर्ण जीत के बाद मेदवेदेव ने खोया आपा, नेट से जुड़े टीवी कैमरे को रैकेट से मारा

Tue, 14 Jan 2025 10:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jan 2025 10:31 PM IST
सार

पांचवी वरीयता प्राप्त रूस के मेदवेदेव पांच सेट तक चले इस मुकाबले को  6-2, 4-6, 3-6, 6-1,6-2 से जीतने में सफल रहे। वह हालांकि तीसरे सेट को गंवाने के बाद मैच में 1-2 से पीछे होने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने रैकेट से कैमरे पर प्रहार कर दिया।

विज्ञापन
Daniil Medvedev destroys a TV camera attached to the net during his five set Australian Open win
डेनिल मेदवेदेव - फोटो : Australian Open

विस्तार

रूस के डेनिल मेदवेदेव ऑस्ट्रेलियन ओपन में शुरुआती दौर से बाहर होने की दहलीज पर थे, लेकिन विश्व रैंकिंग में 418वें स्थान पर मौजूद कासिडित समरेज के खिलाफ आखिरकार संघर्षूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रहे। मेदवेदेव मैच तो जीत गए, लेकिन अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और उन्होंने नेट से लगी एक छोटे टेलीविजन कैमरे पर रैकेट से वार कर दिया।
विज्ञापन

पांचवी वरीयता प्राप्त रूस के मेदवेदेव पांच सेट तक चले इस मुकाबले को  6-2, 4-6, 3-6, 6-1,6-2 से जीतने में सफल रहे। वह हालांकि तीसरे सेट को गंवाने के बाद मैच में 1-2 से पीछे होने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने रैकेट से कैमरे पर प्रहार कर दिया। वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले थाईलैंड के समरेज का यह किसी ग्रैंडस्लैम का पहला मैच था। मेदवेदेव ने अंक से चूकने पर गुस्से में रैकेट को नेट पर पांच बार मारा, जिससे वहां लगा छोटा कैमरा टूट गया। इसके लिए उन्हें चेयर अंपाायर से चेतावनी भी मिली। उन्होंने मैच में कुल 24 एस लगाए।

यूएस ओपन 2021 के विजेता और ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीन बार के उपविजेता मेदवेदेव ने मैच के बाद मजाकिया लहजे में कहा, मुझे पता है कि जब मैं अधिक टेनिस खेलता हूं तो मैं बेहतर खेलता हूं। मुझे लगा कि अच्छे शॉट खेलने के बाद भी मैं अंक नहीं बना पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 वर्षीय मोंफिल्स भी पांच सेटों के संघर्ष में जीते
हाल ही में 38 वर्ष की उम्र में ऑकलैंड क्लासिक का खिताब जीतकर दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज टूर विजेता बनने वाले फ्रांस के गेल मोंफिल्स ने पांच सेटों के संघर्ष में 30वीं वरीय हमवतन 21 वर्षीय जिओवानी मपेत्सी पेरीकार्ड को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने 7-6, 6-3, 6-7, 6-7 ,6-4 से जीत हासिल की। मोंफिल्स यहां 2016 और 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। पेरीकार्ड बीते वर्ष विंबलडन के चौथे दौर तक पहुंचे थे। मोंफिल्स ने कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है, लेकिन वह सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम एकल जीतने वाले फ्रांस के खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

चौथे वरीय टेलर फ्रिट्स दूसरे दौर में
13वीं वरीय डेनमार्क के होल्गर रूने को भी जीतने के लिए पांच सेटों का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने चीन के झांग झिजेन को 4-6, 6-3, 6-4, 3-6, 6-4 से हराया। हालांकि चौथी वरीय अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज को जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने जेंसन ब्रूक्सबी को 6-2, 6-0, 6-3 से हराया। महिला वर्ग में आठवीं वरीय अमेरिका की एमा नवारो को जीतने के लिए कोर्ट पर तीन घंटे 20 मिनट बिताने पड़े। उन्होंने अपनी साथी पेयटन स्टर्न्स को 6-7, 7-6, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। छठी वरीय कजाखस्तान की एलिना रिबाकीना ने 16 वर्षीय एमर्सन जोंस को 6-1, 6-1 से हराया। 2021 में यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की एमा रादुकानू ने 26वीं वरीय एकतेरीना अलेक्जेंड्रोवा को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed