{"_id":"5f87a1758ebc3e9be04eb03b","slug":"cologne-tennis-tournament-andy-murray-loses-in-first-round-first-loss-after-2015-at-indoor-hardcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलोन टेनिस टूर्नामेंट: एंडी मरे पहले ही दौर में हारे, इंडोर हार्डकोर्ट में 2015 के बाद पहली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोलोन टेनिस टूर्नामेंट: एंडी मरे पहले ही दौर में हारे, इंडोर हार्डकोर्ट में 2015 के बाद पहली हार
Thu, 15 Oct 2020 06:40 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : ट्विटर
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे को कोलोन इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश खिलाड़ी मरे को फर्नांडो वर्डास्को से 4-6, 4-6 से हार मिली। यह मरे की इंडोर हार्डकोर्ट में 2015 के बाद पहली हार है। यह मैच जर्मन समय के अनुसार आधी रात को समाप्त हुआ। वर्डास्को ने मैच में चार बार मरे की सर्विस तोड़ी। मरे यूएस ओपन के दूसरे और फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
वर्डास्को अगले दौर में सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जर्मनी के ज्वेरेव को पहले दौर मेें बाई मिली है। मारिन सिलिच ने मार्कोस गिरोन को 6-2, 4-6, 6-3 से, अलेजांद्रा डेविडोविच फोकिना ने एमिल रूसुवोरी को 7-5, 6-4 से, लॉयड हैरिस ने काइल एडमंड को 7-5, 7-6 से और जाइल्स सिमोन ने मार्टन फुस्कोविक्स को 6-0, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन