{"_id":"6aae6fdb2dff50c9e401704e","slug":"asian-games-2026-indian-men-s-and-women-s-hockey-team-start-their-campaigns-match-schedule-and-preview-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल: रविवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी भारतीय हॉकी टीमें, जानें पुरुष और महिला टीम का किससे सामना","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियाई खेल: रविवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी भारतीय हॉकी टीमें, जानें पुरुष और महिला टीम का किससे सामना
Sat, 19 Sep 2026 04:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काकामिगाहारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काकामिगाहारा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:50 PM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम हाल ही में विश्व कप में मिली निराशा को भुलाकर एशियाई खेलों में रविवार से शुरू होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं, महिला टीम भी स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें रविवार से एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। हाल ही में हुए एफआईएच विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा था, लेकिन अब उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में बेहतर खेल दिखाकर अच्छे नतीजे हासिल करना होगा। विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने के बाद पूल ए में शामिल भारतीय पुरुष टीम काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ अपने गोल्ड मेडल को बचाने का अभियान शुरू करेगी। वहीं, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद महिला टीम पूल बी के अपने पहले मैच में इसी स्टेडियम में उज्बेकिस्तान का सामना करेगी।
विज्ञापन
एशियाड में जीता स्वर्ण तो ओलंपिक टिकट होगा पक्का
एशियन गेम्स में इस खेल के लिए एक अतिरिक्त प्रोत्साहन भी है। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमों को ओलंपिक 2028 का टिकट मिल जाएगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली पुरुष टीम और सलीमा टेटे की कप्तानी वाली महिला टीम, दोनों के ही दिमाग में यह बात जरूर होगी।

हाल ही में हुए विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम ने आठवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। अब वे एशियाई खेलों में उस अभियान की कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर कोच क्रेग फुल्टन ने भी जोर दिया है। भारतीय पुरुष टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में चार बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 1966, 1998, 2014 और 2022 में टीम ने ऐसा किया था। वे लगातार दो बार ओलंपिक कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। टीम के पास एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाते हुए लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई करने का भी सुनहरा मौका होगा।
भारतीय पुरुष टीम को इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ पूल ए में रखा गया है। उन्हें चार बार स्वर्ण पदक जीतने वाली दक्षिण कोरिया और 2018 की चैंपियन जापान जैसी टीमों से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भारतीय महिला टीम विश्व कप 2026 के अच्छे प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेगी, जहां वे सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन 52 वर्षों में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवें स्थान पर रही थी।

पूल बी में है भारतीय महिला टीम
महिला टीम ने 1982 के एशियाई खेलों में अपना एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था और पिछले एशियन गेम्स में कांस्य जीता था। उन्होंने ओलंपिक 2020 में भी ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया था, लेकिन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना भारतीय महिला टीम की प्राथमिकता होगी, लेकिन उन्हें चीन से कड़ी टक्कर मिलेगी, जो चार बार की स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता है। भारतीय महिला टीम को उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, जापान और सिंगापुर के साथ पूल बी में रखा गया है।