Australian Open: दूसरे दौर में ही ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए शीर्ष दो खिलाड़ी, कैस्पर रुड को जेनसन ने हराया
ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में कैस्पर रुड को अमेरिका के जेन्सन ब्रुक्स्बी ने 6-3, 7-5, 6-7, 6-2 से हराया। इसके साथ ही खिताब जीतने के दो प्रबल दावेदार टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
विस्तार
नडाल ने इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में जैक ड्रैपर को मात दी थी। हालांकि, वह बहुत अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे। दूसरे राउंड में उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहला सेट हार गए। दूसरे सेट में वह चोटिल हो गए और ब्रेक लिया। ब्रेक से वापस आने के बाद वह पुरानी लय में नहीं दिखे और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
Pure. Delight. 🙌
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 19, 2023
Jenson Brooksby • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/yLq8nlyqpg
कैस्पर रुड के भी इस टूर्नामेंट से बाहर होने का तरीका नडाल से मिलता-जुलता है। दूसरे राउंड में शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था और तीसरा सेट 7-6 के करीबी अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, चौथे सेट तक वह अपनी लय खो चुके थे और टेनिस रैंकिंग में 39वीं रैंकिंग पर काबिज ब्रुक्स्बी से 2-6 के अंतर से हार गए। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया। इस हार के साथ ही रुड का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने का सपना कुछ समय के लिए टूट गया है।
इन दो बड़े खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नडाल के पास 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का मौका है।