फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz ready to be return in tennis court eyes title defence at US Open Grand Slam tournament

यूएस ओपन: चार महीने से अधिक समय बाद वापसी करेंगे अल्कारेज, खिताब बचाने की चुनौती; फॉर्म में वापसी का भरोसा

Sat, 29 Aug 2026 12:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज यूएस ओपन के जरिये प्रतिस्पर्धी खेल में वापसी करेंगे। अल्कारेज के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी। उन्हें भरोसा है कि वह इस दौरान पुरानी फॉर्म हासिल करने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz ready to be return in tennis court eyes title defence at US Open Grand Slam tournament
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI

विस्तार

दाहिनी कलाई में लगी चोट के कारण चार महीने से अधिक समय तक खेल से बाहर रहने वाले कार्लोस अल्कारेज को उम्मीद है कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौट कर रविवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेंगे। मौजूदा चैंपियन अल्कारेज चोटिल होने के कारण फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्हें लगता है कि वह वर्ष का अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

अप्रैल से नहीं खेला कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला
स्पेन के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अप्रैल के बाद कोई प्रतिस्पर्धी में नहीं खेला है, लेकिन वह सोमवार को अच्छी शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया है और शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होने का भरोसा जताया है। अल्कारेज ने कहा, मुझे प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। मेरा और मेरी टीम का मानना है कि मैं पूरी तरह से तैयार हूं। वापसी का फैसला करना आसान नहीं था। मैंने इसके लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनर नहीं होंगे शामिल
अल्कारेज मौजूदा चैंपियन हैं और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं। एक साल पहले उन्होंने यानिक सिनर को हराकर नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। इस बार सिनर नहीं खेल रहे हैं। दाहिने घुटने में चोट के कारण उन्होंने नाम वापस ले लिया है। सिनर की अनुपस्थिति में अलेक्जेंडर ज्वेरेव शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। लेकिन सबकी निगाहें अल्कारेज पर टिकी हैं, जिन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपना सातवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

कार्लोस अल्कारेज का पहला मुकाबला रोमन सफिउलिन से होगा। इस सप्ताह सेरेना विलियम्स के साथ मिश्रित युगल के कुछ मैच खेलकर उन्हें कुछ हद तक अभ्यास करने का मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed