{"_id":"66f6ce6f1eb647844c0c190f","slug":"carlos-alcaraz-and-denil-medvedev-maintained-the-momentum-made-it-to-the-second-round-of-china-open-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"China Open: अल्कारेज और मेदवेदेव ने बरकरार रखी लय, चीन ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
China Open: अल्कारेज और मेदवेदेव ने बरकरार रखी लय, चीन ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई
Fri, 27 Sep 2024 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:55 PM IST
सार
अल्कारेज ने फ्रांस के गियावनानी पेरीकार्ड को 6-4, 6-4 से हराकर चीन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं, डेनियल मेदवेदेव ने फ्रांस के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी गेइल मोनफिल्स को 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : Twitter
विस्तार
दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रांस के गियावनानी पेरीकार्ड को 6-4, 6-4 से हराकर चीन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। अल्कारेज ने ब्रेकप्वाइंट के दोनों मौके भुनाए, जबकि पेरीकार्ड ने अपनी दमदार सर्विस से अंक भुनाए लेकिन बेजा गलतियों के कारण उन्हें दोनों सेट गंवाने पड़े।
विज्ञापन
पुरुष सिंगल्स वर्ग के पहले दौर में रूस के डेनियल मेदवेदेव ने फ्रांस के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी गेइल मोनफिल्स को 6-3, 6-4 से हराया। पिछले साल यहां उपविजेता रहे मेदवेदेव ने पहले सेट में तीन बार सर्विस ब्रेक की। दूसरे सेट में भी सर्विस ब्रेक के साथ दुनिया के पूर्व नंबर एक मेदवेदेव ने मैच अपने नाम कर लिया। क्वालिफाइंग दौर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे रोमन सैफियूलिन ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टेन वावरिंका को 6-3, 6-4 से हराया और अब उनकी टक्कर शीर्ष वरीय जानिक सिनर से होगी। छठी वरीयता के लोरेंजो मुसेटी और सातवीं वरीयता के करेन खाचनोव भी आगे बढ़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेगुला और ओसाका की जीत से शुरुआत
महिला वर्ग में दूसरी वरीयता की जेसिका पेगुला ने फ्रांस की डियने पैरी को 6-1, 7-6 से हराकर अपना अभियान शुरू किया। अब उनकी टक्कर अमेरिका की वेरोनिका कुदरेमेतोवा से होगी जिसने चीन की वैंग जिशनयू को 3-6, 6-4, 7-5 से हराया। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका एक सेट से पिछड़ने के बाद यूलिया पुतिनत्सेवा को 3-6, 6-4, 6-2 से पराजित किया। छठी वरीय एमा नवारो को चीन की वाइल्डकार्डधारी झांग शुएई ने 75 मिनट में 6-4, 6-2 से हराया। 35 साल की झांग युगल विशेषज्ञ हैं और उन्होंने अपनी एकल रैंकिंग 595 से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रेकप्वाइंट के सात अवसरों में से पांच भुनाए। झांग की टक्कर अब बेल्जियम की ग्रीट मिनेन से होगी जिन्होंने 28वीं वरीयता की एनास्तासिया पोटापोवा को तीसरे दौर में 7-5, 2-6, 6-4 से हराया। इसके अलावा 12वीं वरीयता की डियाना शेंडर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन की पूर्व विजेता सोफिया केनिन को 6-2, 6-3 से पराजित किया।