{"_id":"6901b4a517f8c124130d851a","slug":"cameron-norrie-stuns-world-number-one-carlos-alcaraz-to-reach-third-round-of-paris-masters-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Masters: अल्कारेज को पेरिस मास्टर्स में मिली हार, टूर्नामेंट में विजयी अभियान रुका; खतरे में शीर्ष स्थान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Paris Masters: अल्कारेज को पेरिस मास्टर्स में मिली हार, टूर्नामेंट में विजयी अभियान रुका; खतरे में शीर्ष स्थान
Wed, 29 Oct 2025 12:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:01 PM IST
सार
छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता अल्कारेज ने मंगलवार को दूसरा सेट हारने के बाद कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ भी चर्चा की, लेकिन यह भी उनके काम नहीं आया। इस हार के साथ ही अल्कारेज का मास्टर्स प्रतियोगिताओं में 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी टूट गया।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : PTI
विस्तार
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज का पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चला आ रहा विजयी अभियान रुक गया है। अल्कारेज को दूसरे दौर में गैरवरीयता प्राप्त कैमरन नूरी से हार का सामना करना पड़ा। अल्कारेज ने पहला सेट जीता था, लेकिन इसके बाद नूरी ने अगले दो सेट जीतकर मुकाबला 4-6, 6-3, 6-4 से अपने नाम किया। अल्काराज ने मैच के बाद कहा, मैं अपने खेल से वास्तव में निराश हूं। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था और मैंने बहुत सारी गलतियां की।
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन से निराश हैं अल्कारेज
छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने मंगलवार को दूसरा सेट हारने के बाद कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ भी चर्चा की, लेकिन यह भी उनके काम नहीं आया। इस हार के साथ ही अल्कारेज का मास्टर्स प्रतियोगिताओं में 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी टूट गया। यही नहीं उन्हें अपनी नंबर एक रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि अगर दूसरे स्थान पर काबिज यानिक सिनर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं तो वह एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगे।

अल्कारेज ने इस सत्र में आठ खिताब जीते
अल्कारेज ने इस सत्र में आठ खिताब जीते हैं जिसमें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के अलावा तीन मास्टर्स टूर्नामेंट भी शामिल हैं। नूरी का अगला मुकाबला वैलेन्टिन वाचेरोट और आर्थर रिंडरक्नेच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वाचेरोट ने मंगलवार को पहले दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को 6-1, 6-3 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने फ्लेवियो कोबोली को 7-6 (4), 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना आंद्रे रुबलेव से होगा। नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे और 11वें नंबर के दानिल मेदवेदेव ने भी जीत हासिल की।