फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Biggest set back of Paris tennis masters 2019, Daniil Medvedev looses

पेरिस टेनिस मास्टर्स का सबसे बड़ा उलटफेर, चार्डी से हारकर मेदवेदेव टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 30 Oct 2019 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 30 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Biggest set back of Paris tennis masters 2019, Daniil Medvedev looses
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

फ्रांस के जेरेमी चार्डी ने मंगलवार को पेरिस टेनिस मास्टर्स के दूसरे दौर में दानिल मेदवेदेव को हराकर उलटफेर किया और उनकी लगातार सातवें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद तोड़ दी। वहीं साथी रूसी खिलाड़ी और गत चैम्पियन कारेन खाचानोव को भी जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ से हार मिली।

विज्ञापन


शानदार फार्म की बदौलत विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे मेदवेदेव ने पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन अगले दो सेट गंवा बैठे। चार्डी ने 4-6 6-2 6-4 से जीत हासिल की और अब वह अंतिम 16 के मुकाबले में 15वें वरीय जान इस्नर और चिली के क्रिस्टियन गारिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले गत चैम्पियन खाचानोव पर दूसरे दौर में जान लेनार्ड स्ट्रफ ने 7-6 3-6 7-5 से जीत हासिल की। अब वह अंतिम 16 में जो विल्फ्रेंड सोंगा और इटली के 10वें वरीय माटियो बेरेटिनी के बीच होने वाले मैच के विजेता के सामने होंगे। छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फर्नांडो वर्डास्को को 6-1 6-3 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed