फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Stefanos Tstitsipas Stuns Rafael Nadal In Five-Set Thriller To Make Semis

दो सेट हारने के बाद राफेल नडाल को मात देने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने सितसिपास

Wed, 17 Feb 2021 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Australian Open: Stefanos Tstitsipas Stuns Rafael Nadal In Five-Set Thriller To Make Semis
राफेल नडाल - फोटो : twitter@atptour

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लॉड रेवर एरिना में 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास ने दिग्गज राफेल नडाल को क्वार्टरफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद ग्रीस के इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 3-6, 2-6, 7-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया। करीब चार घंटे तक चले इस मुकाबले में तीन मैच प्वाइंट बचाने के बावजूद राफेल नडाल अपनी हार नहीं टाल पाए। यह दूसरा मौका है जब ग्रीस के इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना रूस के डेनियल मेदवेदव से होगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितसिपास ने रचा इतिहास
स्टेफानोस सितसिपास की इस जीत को टेनिस इतिहास की सर्वश्रेष्ठ वापसी के रूप में भी याद रखा जाएगा क्योंकि इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ जब स्पेन के राफेल नडाल शुरुआती दो सेट जीतने के बाद कोई मैच हारे हो।
 


मैं निशब्द हूं, यह विश्वसनीय जीतः सितसिपास
जीत से बाद सितसिपास ने कहा, 'मैं निशब्द हूं, यह विश्वसनीय जीत है। मैं शुरू में काफी नर्वस था, मुझे नहीं पता दो सेट के बाद क्या हुआ? सबकुछ मेरे पक्ष में जाता गया।'
 

रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम का सपना टूटा

Australian Open: Stefanos Tstitsipas Stuns Rafael Nadal In Five-Set Thriller To Make Semis
राफेल नडाल - फोटो : social media

विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के नडाल 13वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का क्वार्टरफाइनल खेल रहे थे। नडाल और रोजर फेडरर के नाम 20-20 गैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे फेडरर से आगे निकलने का उनके पास यह सुनहार मौका था, लेकिन रैकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज स्टेफानोस सितसिपास ने उनका सपना तोड़ दिया।

हार के बाद नडाल ने की सितसिपास की तारीफ, कहा- वह मुझसे बेहतर खेले
वहीं, हार के बाद नडाल ने सितसिपास की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह खास मौकों पर मुझसे से बेहतर खेले। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैं पूरी मैच में सकारात्मक रहा। मैंने लड़ाई लड़ी, लेकिन यह शायद काफी नहीं था। कुछ दिन काफी मुश्किल भरे होते हैं, उन्हीं में आज का दिन था।'

 

मेदवेदेव ने तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Australian Open: Stefanos Tstitsipas Stuns Rafael Nadal In Five-Set Thriller To Make Semis
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना 114वीं रैंकिंग के खिलाड़ी असलान कारात्सेव से होगा। सितसिपास और मेदवेदेव ने अब तब एक भी ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है जबकि कारात्सेव पहली बार ग्रैंडस्लैम में खेल रहे हैं।

रूस के टेनिस खिलाड़ी मेदवेदेव ने गर्मी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी क्वार्टरफाइनल में बुधवार को यहां हमवतन आंद्रेय रूबलेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। चौथी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-2 से हराकर लगातार 19वीं जीत के साथ तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

मेदवेदेव ने कहा कि उनके बाएं पैर में काफी दर्द हो रहा था और आखिरी तीन अंक के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने लगभग दो घंटे तक चले मैच के बाद कहा, 'यह आसान नहीं था।' उन्होंने कहा, 'मैच के दौरान कई अविश्वसनीय रैली देखने को मिली और अंक हासिल करने के बाद सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।' दरअसल, यहां लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए इस मैच में कई लंबी रैलियां देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed