Australian Open: तीसरे खिताब से एक कदम दूर सबालेंका, दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहीं मेडिसन कीज से भिड़ेंगी
कीज का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा। 2017 के यूएस ओपन के फाइनल में खेलने वाली कीज इससे पहले दो बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। कीज ने बड़ा उलटफेर किया। इगा ने इस हार से पहले टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया था।
विस्तार
सबालेंका का फाइनल में मुकाबला अमेरिका की 19वीं वरीय मेडिसन कीज से होगा। 29 वर्षीय कीज ने दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय और 2022 की विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को तीन सेटों के संघर्ष में 5-7, 6-1, 7-6 (8) से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कीज का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा। 2017 के यूएस ओपन के फाइनल में खेलने वाली कीज इससे पहले दो बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। कीज ने बड़ा उलटफेर किया। इगा ने इस हार से पहले टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया था।
For the first time in her Grand Slam career, Swiatek suffered defeat after having a match point ❤️🩹#AO2025 https://t.co/N4PCbAZgXt
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 24, 2025
सबालेंका ने मैच की शुरुआत धीमी की। वह शुरुआत में ही 0-2 से पिछड़ गईं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए बदोसा को फिर कोई मौका नहीं दिया। सबालेंका ने कहा, वह लगातार तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के लिए कुछ भी छोड़ने को तैयार हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह सपना भी नहीं देखा था। मैंने कम से कम एक ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना देखा था, लेकिन मेरे सामने अब लगातार तीन ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका है। यह अविश्वसनीय है। मैं इसके लिए कुछ भी छोड़ने को तैयार हूं।
The women's singles final is locked in 🔒@Madison_Keys takes on @SabalenkaA for the title 🏆#AusOpen • #AO2025
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2025
26 वर्षीय सबालेंका अगर फाइनल जीतने में सफल हो जाती हैं तो वह लगातार तीन बार यह खिताब जीतने वाले मार्गरेट कोर्ट स्मिथ (1969-71), इवाना गुलागोंग (1974-1976), स्टेफी ग्राफ (1988-1990), मोनिका सेलेस (1991-1993) जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगी। सबालेंका और बदोसा अच्छी दोस्त हैं। सबालेंका ने कहा, वह एक या दो दिन मुझसे गुस्से में रहेगी, लेकिन उसके बाद हम फिर दोस्त हो जाएंगे और साथ में खरीदारी करने जाएंगे। मैं वायदा करती हूं कि वह कुछ भी मांगेगी, मैं उसका भुगतान करूंगी। बदोसा ने कहा, सबालेंका आज ऐसा खेली कि कुछ भी छूती वह चीज सोने की हो जाती। सबालेंका ने पूरे मैच मे 32 विनर्स लगाए।
We've all been there 😂@Mastercard • #Priceless • #AusOpen • #AO2025 • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis pic.twitter.com/gCFvA0djTd
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2025
मेडिसन कीज की जीत हैरान करने वाली रही। तीसरे सेट में इगा मैच प्वाइंट पर सर्विस कर रही थीं, लेकिन कीज ने जबरदस्त संघर्ष क्षमता का परिचय देते हुए स्वियातेक की सर्विस तोड़ते हुए मुकाबले को 6-6 की बराबरी पर ला दिया। सुपरटाईब्रेक में भी कीज लगाता पिछड़ी हुई थीं, लेकिन उन्होंने अंत में 8-8 की बराबरी की और अंत में 10-8 से टाईब्रेकर जीतकर फाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद कीज की आंखों में खुशी के आंसू थी। वह तौलिया को मुंह से ढक कर फूट-फूट कर रो रही थीं। वह आठ साल बाद किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन उन्होंने अब तक एक भी ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है। 2017 के यूएस ओपन के फाइनल में उन्हें स्लोएन स्टीफंस से हार मिली थी।
Not just a power player 🚫@Drink_Waterdrop • #AceYourHydration • #Dropshot • #AusOpen • #AO2025 • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis pic.twitter.com/uolmqqWVmY
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2025
कीज का इस टूर्नामेंट में सफर शानदार रहा है। उन्होंने पूर्व विंबलडन विजेता एलिना रिबाकीना, एलिना स्वितोलिना जैसी खिलाडि़यों को फाइनल तक के सफर में हराया। इगा के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद उन्होंने जबरदस्त पलटवार करते हुए दूसरा सेट 6-1 से जीता। हालांकि पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता इगा ने तीसरे सेट में वापसी की कोशिश की, लेकिन कीज शक्तिशाली स्ट्रोक्स ने ऐसा नहीं होने दिया। कीज ने जीत के बाद कहा, उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह फाइनल में पहुंच गई हैं।
Out of this world 🌎
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2025
Haier • #MoreCreationMorePossibilities • #Performance • #AusOpen • #AO2025 • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis pic.twitter.com/YLvYbM3e22
Coming up CLUTCH 💪@Madison_Keys saves a match point & defeats Swiatek for her first Grand Slam final in 8️⃣ years!#AusOpen • #AO2025
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 23, 2025
शुक्रवार को पुरुष एकल के सेमीफाइनल में 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच की टक्कर दूसरी वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से और शीर्ष वरीय, गत विजेता यानिक सिनर का मुकाबला 21वीं वरीय अमेरिकी बेन शेल्टन से होगा। जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में खिताब के दावेदार तीसरी वरीय स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को चार सेटों में हराया था। वहीं, सिनर ने मेजबान देश के एलेक्स डि मिनोर पर आसान जीत दर्ज की थी। जोकोविच रिकॉर्ड 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सिनर लगातार दूसरा खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।