फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2025: Sabalenka reaches fourth round, Bopanna-Zhang reach second round of mixed doubles

Australian Open: सबालेंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं, बोपन्ना-झांग मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

Fri, 17 Jan 2025 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की शुआइ झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई।

विज्ञापन
Australian Open 2025: Sabalenka reaches fourth round, Bopanna-Zhang reach second round of mixed doubles
बोपन्ना और झांग - फोटो : Twitter

विस्तार

दो बार की गत चैंपियन एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना विजय अभियान आगे बढ़ाते हुए क्लारा टाउसन को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि पेट में चोट के कारण नाओमी ओसाका को कोर्ट छोड़ना पड़ा। सबालेंका ने अपना मुकाबला 7-6, 6-4 से जीता। इस सत्र में यह सबालेंका की लगातार आठवीं और मेलबर्न पार्क पर लगातार 17वीं जीत थी। उन्होंने दस दिन पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल जीता था। भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की शुआइ झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन


ओसाका को पेट में दर्द
ओसाका को बेलिंडा बेंचिच के खिलाफ तीसरे दौर के मैच में पहले सेट के आखिर में पेट में दर्द उभरा। उन्होंने टाइब्रेकर में पहला सेट 7-6 से जीतने के बाद र्को छोड़ दिया। दो सप्ताह पहले आकलैंड में टाउसन के खिलाफ मैच में एक सेट की बढत बनाने के बाद ओसाका को पेट की चोट के कारण ही कोर्ट छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


बाडोसा भी अगले दौर में
एक अन्य मैच में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा ने लौरा सीजमंड को 6-1, 6-2 से मात दी। सीजमंड ने दूसरे दौर में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किंवेन को हराया था। 11वीं वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा ने मार्तो कोस्तियुक को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया, जबकि 18वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 12वीं वरीयता प्राप्त डियाना स्नाइडेर को 7-6, 6-3, 7-5 से मात दी। वहीं 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा ने मेगडालिना फ्रेच को 6-2, 1-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेरेव और अल्कारेज भी जीते
पुरूष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब फीयर्नली को 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी, जबकि तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्कारेज ने नुनो बोर्जेस को 6-2, 6-4, 6-7 , 6-2 से हराया। इससे पहले अमेरिका के टॉमी पॉल ने रॉबर्टो कारबालेस बाएना को 7-6, 6-2, 6-0 से शिकस्त दी।


बोपन्ना और झेंग की जोड़ी अगले दौर में
पुरूष युगल के पहले ही दौर से बाहर होने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी बोपन्ना ने एक घंटे 12 मिनट तक चले इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अब बोपन्ना और झांग का सामना अमेरिका के टेलर टाउनसेंड और मोनेगास्क के हुगो निस और आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक मेडिसन इंगलिस और जैसन कुबर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। बोपन्ना 2023 में सानिया मिर्जा के साथ यहां फाइनल में पहुंचे थे। वह 2024 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मैथ्यू एबडेन के साथ खिताबी जीत के बाद युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। वह 43 वर्ष की उम्र में खिताब जीतने के साथ यह कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed