फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2025: Iga Swiatek in fourth round with easy win, Balaji-Varela pair out, More Results Round Up

Australian Open: स्वियातेक आसान जीत से ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में, बालाजी-वरेला की जोड़ी हार के साथ बाहर

Sat, 18 Jan 2025 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

पिछले साल डोपिंग मामले के कारण एक महीने का निलंबन स्वीकार करने वाली स्वियातेक ने चार बार फ्रेंच ओपन और 2022 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Australian Open 2025: Iga Swiatek in fourth round with easy win, Balaji-Varela pair out, More Results Round Up
स्वियातेक और बालाजी - फोटो : Twitter

विस्तार

विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करते हुए ब्रिटेन की एम्मा राडुकानु पर आसान जीत के साथ शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के चौथे दौर में जगह बनाई। स्वियातेक ने मैच के अंतिम 11 गेम जीतकर अमेरिकी ओपन में 2021 की चैंपियन राडुकानु को 6-1, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


पिछले साल डोपिंग मामले के कारण एक महीने का निलंबन स्वीकार करने वाली स्वियातेक ने चार बार फ्रेंच ओपन और 2022 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हालांकि वह अभी तक सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई है। स्वियातेक ने मैच के बाद कहा, 'मैंने कुछ अच्छे शॉट लगाए और बाद में मैंने सोचा कि मैं इसी के लिए अभ्यास करती हूं। शुरू से ही मुझे लगा कि मैं अच्छा खेल रही हूं और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।'
विज्ञापन


आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो भी ओन्स जाबेउर को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गई हैं। नवारो ने 2024 की शुरुआत से अब तक डब्ल्यूटीए स्तर पर 30 तीन सेट वाले मैच खेले हैं, जो इस अवधि में किसी भी खिलाड़ी से सबसे अधिक हैं। इस बीच अमेरिका के 20 वर्षीय खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 7-6 (5), 6-2 से हराकर पुरुष एकल के चौथे दौर में प्रवेश किया। मिशेलसन ने पहले दौर में स्टेफानोस सितसिपास को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेलसन ने मैच के बाद कहा, 'मैंने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं। इसे बयां करने के लिए अभी मेरे पास बहुत शब्द नहीं हैं।' भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला शनिवार को यहां नूनो बोर्गेस और फ्रांसिस्को कैब्राल की पुर्तगाली जोड़ी से दूसरे दौर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल से बाहर हो गए।

मेलबर्न पार्क में दो घंटे और नौ मिनट तक चले करीबी मुकाबले में बालाजी और वरेला की जोड़ी को 6-7 (7), 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट काफी रोमांचक रहा जो 56 मिनट तक चला। इस सेट में कोई भी जोड़ी सर्विस नहीं तोड़ पाई और मामला टाईब्रेकर में चला गया, जहां बोर्जेस और कैब्राल ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। बालाजी और वरेला की जोड़ी ने दूसरे सेट में दमदार शुरुआत की और फिर और अपनी लय बरकरार रखते हुए इस सेट को अपने नाम करके मैच को बराबरी पर ला दिया।


तीसरे और निर्णायक सेट में बोर्गेस और कैब्राल ने चौथे गेम में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली। पुर्तगाल की जोड़ी ने नौवें गेम में ब्रेक पॉइंट हासिल करके मैच अपने नाम किया। भारत की निगाहें अब मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं। बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार झांग शुआई ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच और इवान डोडिग को 6-4, 6-4 से हराकर मिश्रित युगल के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed