फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2022 World number one Tennis player serbia Novak Djokovic still coy about playing in Australian Open

Australian Open 2022: जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर असमंजस बरकरार, टेनिस स्टार कुछ दिनों में लेंगे फैसला

Sat, 04 Dec 2021 02:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Dec 2021 02:35 PM IST
सार

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे या नहीं अभी इस पर असमंजस बरकरार है। टेनिस स्टार का  कहना है कि वह आगामी कुछ दिनों में फैसला लेंगे। जोकोविच रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
Australian Open 2022 World number one Tennis player serbia Novak Djokovic still coy about playing in Australian Open
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे या नहीं इस पर उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इस मामले में वह आगामी कुछ दिनों में निर्णय लेंगे। यह बात उन्होंने डेविस कप सेमीफाइनल मैच के बाद में कही जिसमें क्रोएशिया ने सर्बिया को 2-1 से शिकस्त दी। 

कोरोना वैक्सीन की जानकारी देने से किया इनकार

34 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यह यह बताने से इनकार किया है कि उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है या नहीं। उनके पिता सरजन ने बीते हफ्ते सर्बिया के प्रावा टीवी को बताया कि दुनिया का नंबर वन टेनिस खिलाड़ी शायद इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन के लेकर जोकोविच ने कहा था कि यह उनका निजी मामला हैं कि वह कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे या नहीं। मैड्रिड में पत्रकारों से बात करते हुए जोकोविच ने कहा मैं जानता हूं कि आप मुझसे क्या पूछना चाहते हैं, मैं आज रात उसका जवाब नहीं दूंगा, लेकिन मैं इसके बारे में जल्द कोई फैसला लूंगा। 
विज्ञापन


मैं काफी थक गया हूं

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अगले कुछ दिन दोनों तक टेनिस को भूलकर रिकवर करूंगा, मैं वास्तव में इस सीजन और पूरे साल से थक गया हूं मुझे अभी कुछ पारिवारिक समय चाहिए और हम देखेंगे कि भविष्य में क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर को जोकोविच के भाग लेने की उम्मीद

कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक ग्रेग टिली ने कहा था कि जोकोविच के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि जोकोविच ने कोरोना वैक्सीन लेने की जानकारी अभी तक शेयर नहीं की है। निदेशक टिली ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के रिकॉर्ड नौ खिताब जीत चुके जोकोविच दसवां जीतने के लिए आएंगे। लेकिन अब जोकोविच के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि वह शायद ही इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed