फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP ranking Switzerland legend Roger Federer drops out of top 10 for the first time since 2017

ATP Rankings: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को लगा बड़ा झटका, 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 10 से बाहर

Mon, 18 Oct 2021 05:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 18 Oct 2021 05:28 PM IST
सार

दिग्गज रोजर फेडरर को ताजा एटीपी टेनिस रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है और वह खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले 40 वर्षीय स्विस खिलाड़ी को पांच साल में पहली बार शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर होना पड़ा है।

विज्ञापन
ATP ranking Switzerland legend Roger Federer drops out of top 10 for the first time since 2017
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद पुरुषों की ताजा एटीपी टेनिस रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। दिग्गज रोजर फेडरर को यहां बड़ा झटका लगा है और वह खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले 40 वर्षीय स्विस खिलाड़ी को पांच साल में पहली बार शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर होना पड़ा है। 

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के स्टार ख़िलाड़ी फेडरर जुलाई में विंबलडन का क्वॉर्टरफाइनल हारने के बाद से घुटने की चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। फेडरर को यह नुकसान पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकज की वजह से भी सहना पड़ा है। हुरकज को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


फेडरर जनवरी 2017 से पहली बार शीर्ष 10 की रैंकिंग से बाहर हुए हैं। उस समय भी उन्हें चोट का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वह काफी समय तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कैमरून नोरी इंडियन वेल्स का खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं और अब 15 रैंकिंग के साथ शीर्ष 20 में पहुंचने में सफल रहे हैं। वहीं उनके हमवतन एंडी मरे 51 स्थान के नुकसान के साथ 172वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

एटीपी रैंकिंग्स

  • नोवाक जोकोविच 
  • दानिल मेदवेदेव 
  • स्टेफनोस सितसिपास 
  • एलेग्जेंडर ज्वेरेव 
  • राफेल नडाल 
  • आंद्रे रुब्ले 
  • मटीओ बेरेटिनी 
  • डॉमिनिक थिएम 
  • कैस्पर रूड 
  • ह्यूबर्ट हुरकज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed