फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Masters: Sumit Nagal tough fight to world number 7 in Monte Carlo Masters, match lasted for two hours

ATP Masters: मोंटे कार्लो मास्टर्स में विश्व नंबर सात से कड़े संघर्ष में हारे सुमित नागल, दो घंटे तक चला मैच

Fri, 12 Apr 2024 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटे कार्लो (फ्रांस)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटे कार्लो (फ्रांस)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचने के साथ सुमित का एटीपी रैंकिंग में करियर की श्रेष्ठ 80वीं रैंकिंग पर पहुंचना तय हो गया है। वह अभी 93वीं रैंकिंग पर हैं।

विज्ञापन
ATP Masters: Sumit Nagal tough fight to world number 7 in Monte Carlo Masters, match lasted for two hours
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में विश्व नंबर सात डेनमार्क के होल्गर रूने से तीन सेटों के संघर्ष में हार गए। उन्हें दो घंटे 11 मिनट में 3-6, 6-3, 2-6 से हार मिली। बुधवार को दोनों के बीच मुकाबला रुक गया था। उस वक्त रूने 6-3, 3-5 से आगे थे।
विज्ञापन


गुरुवार को सुमित ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में दोनों 2-2 से बराबर थे, लेकिन यहां से रूने ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए बाकी चार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचने के साथ सुमित का एटीपी रैंकिंग में करियर की श्रेष्ठ 80वीं रैंकिंग पर पहुंचना तय हो गया है। वह अभी 93वीं रैंकिंग पर हैं। यही नहीं सुमित को फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में भी प्रवेश मिल गया है। इससे पहले 2019 में प्रजनेश गुणेश्वरन फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाले अंतिम भारतीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed