{"_id":"5e0d9f548ebc3e87ae37eef5","slug":"atp-cup-tournament-starts-in-australia-from-3-january-24-teams-will-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी कप का आगाज कल से, खिताब के लिए भिड़ेंगी 24 टीमें","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी कप का आगाज कल से, खिताब के लिए भिड़ेंगी 24 टीमें
Thu, 02 Jan 2020 01:15 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
एटीपी कप
- फोटो : सोशल मीडिया
एटीपी कप की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसके शुरुआत के साथ ही विश्व टेनिस का नया दशक शुरू हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 24 टीमें खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-3 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया, लेकिन टॉप-10 में शामिल बाकी 9 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
2019 में डेविस कप विजेता रही स्पेन की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। स्पेन की और विश्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल और नंबर 9 रॉबर्टो बॉतिस्ता एगुट कोर्ट में उतर रहे हैं। सभी टीम को को छह ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम तीन राउंड रॉबिन मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन
दो सिंगल्स और एक डबल्स मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में होंगे। हर ग्रुप की विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ रनरअप टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी और इसका खिताबी मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की प्राइज मनी 11.6 मिलियन पाउंड (करीब 110 करोड़ रुपए) है।
विज्ञापन