फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Cup Tournament starts in Australia from 3 January 24 teams will play

एटीपी कप का आगाज कल से, खिताब के लिए भिड़ेंगी 24 टीमें

Thu, 02 Jan 2020 01:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
ATP Cup Tournament starts in Australia from 3 January 24 teams will play
एटीपी कप - फोटो : सोशल मीडिया

एटीपी कप की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसके शुरुआत के साथ ही विश्व टेनिस का नया दशक शुरू हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 24 टीमें खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-3 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया, लेकिन  टॉप-10 में शामिल बाकी 9 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।

विज्ञापन

 
2019 में डेविस कप विजेता रही स्पेन की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। स्पेन की और विश्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल और नंबर 9 रॉबर्टो बॉतिस्ता एगुट कोर्ट में उतर रहे हैं। सभी टीम को को छह ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम तीन राउंड रॉबिन मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन


दो सिंगल्स और एक डबल्स मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में होंगे। हर ग्रुप की विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ रनरअप टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी और इसका खिताबी मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की प्राइज मनी 11.6 मिलियन पाउंड (करीब 110 करोड़ रुपए) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed