फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Cup 2022: Felix Auger-Aliassime and Denis Shapovalov lead canada to its maiden title beating Spain

ATP Cup 2022: एलियासिमे-शापोवालोव ने कनाडा को पहली बार बनाया चैंपियन, खिताबी मुकाबले में स्पेन को हराया

Sun, 09 Jan 2022 06:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 06:12 PM IST
सार

फेलिक्स ऑगर एलियासिमे और डेनिस शापोवालोव की शानदार प्रदर्शन के दम पर कनाडा ने पहली बार एटीपी कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में कनाडा ने स्पेन के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत हासिल की। 
 

विज्ञापन
ATP Cup 2022: Felix Auger-Aliassime and Denis Shapovalov lead canada to its maiden title beating Spain
कनाडा ने पहली बार जीता एटीपी कप का खिताब - फोटो : social media

विस्तार

फेलिक्स ऑगर एलियासिमे और डेनिस शापोवालोव की शानदार प्रदर्शन के दम पर कनाडा ने पहली बार एटीपी कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में कनाडा ने स्पेन के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत हासिल की। 

विज्ञापन


दिन के पहले मुकाबले में सबसे पहले डेनिस शापोवालोव ने पाब्लो करेनो बुस्टा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर कनाडा को बढ़त दिलाई। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने स्पेनिश स्टार रोबर्टो बतिस्ता अगुट को पटखनी दी और अपनी टीम को उसका पहला खिताब दिलाने में सफल रहे। कनाडा के स्टार और दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर ने 19वीं रैंक वाले रोबर्टो बतिस्ता को कड़े मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6 (7/3), 6-3 से हराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को युगल मुकाबले में फेलिक्स-शापोवालोव की जोड़ी ने दानिल मेदवेदेव और रोमन सफीयुलिन को 4-6 7-5 10-7 से शिकस्त दी जिससे कनाडा ने रूस पर 2-1 की जीत के साथ पहली बार एटीपी कप फाइनल में प्रवेश किया। शापोवालोव ने शुरुआती एकल जीतकर कनाडा को अच्छी शुरुआत कराई लेकिन मेदवेदेव ने ऑगर एलियासिमे को हराकर बराबरी दिलाई। 



कनाडा की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी और उसे ग्रुप स्टेज में अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी  की और ज्वेरेव वाली जर्मनी और ब्रिटेन को हराया।

एटीपी कप के पहले सीजन का खिताब सबसे पहले नोवाक जोकोविच की अगुवाई वाली सर्बिया ने 2020 में जीता था। उस वक्त राफेल नडाल के नेतृत्व वाली स्पेन की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं पिछले साल यानी टूर्नामेंट का दूसरा सीजन डानिल मेदवेदेव वाली रूस ने जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed