फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ashleigh Barty reaches Miami Open semis

एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में पहुंचीं, मियामी ओपन जीतने से अब सिर्फ दो कदम दूर

Wed, 31 Mar 2021 09:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Ashleigh Barty reaches Miami Open semis
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व की नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलिया की 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बेलारूस के आर्यना सबालेंका को 6-4,6-7 (5), 6-3 से मात दी। अब सेमीफाइनल में उन्हें पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ना होगा। बीते साल कोरोना वायरस की वजह से प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी थी। 2019 में मियामी ओपन जीतने वाली बार्टी इस टूर्नामेंट में लगातार 10 मुकाबले जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय डेनियल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई। बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-7 (5), 6-3 से हराया। यह पिछले चार मैचों में तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने तीन सेट में जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने हालांकि फ्रांसिस टिफोउ को आसानी 6-4, 6-3 से पराजित किया।


अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीनी खिलाड़ी डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3, 4-6, 7-5 से हराकर उलटफेर किया। एक अन्य मैच में रूस के आंद्रेई रूबलेव ने मारिन सिलिच को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में बार्टी सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना से भिड़ेगी जिन्होंने अनास्तेसिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-2 से हराया। जॉन इसनर ने एक मैच प्वाइंट गंवाया और आखिर में राबर्टो बातिस्ता आगुट ने उन्हें 6-3, 4-6, 7-6 (7) से पराजित किया। सेमीफाइनल में मेदवेदेव और आगुट आमने सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed