एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में पहुंचीं, मियामी ओपन जीतने से अब सिर्फ दो कदम दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलिया की 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बेलारूस के आर्यना सबालेंका को 6-4,6-7 (5), 6-3 से मात दी। अब सेमीफाइनल में उन्हें पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ना होगा। बीते साल कोरोना वायरस की वजह से प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी थी। 2019 में मियामी ओपन जीतने वाली बार्टी इस टूर्नामेंट में लगातार 10 मुकाबले जीत चुकी हैं।
Ashleigh Barty advances to Miami Open semifinals; John Isner bows out https://t.co/ssj7i2w7FB pic.twitter.com/eXKKNMP2dp
— South Florida Sun Sentinel (@SunSentinel) March 30, 2021विज्ञापन
दूसरी ओर पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय डेनियल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई। बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-7 (5), 6-3 से हराया। यह पिछले चार मैचों में तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने तीन सेट में जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने हालांकि फ्रांसिस टिफोउ को आसानी 6-4, 6-3 से पराजित किया।
अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीनी खिलाड़ी डिएगो श्वार्टजमैन को 6-3, 4-6, 7-5 से हराकर उलटफेर किया। एक अन्य मैच में रूस के आंद्रेई रूबलेव ने मारिन सिलिच को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में बार्टी सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना से भिड़ेगी जिन्होंने अनास्तेसिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-2 से हराया। जॉन इसनर ने एक मैच प्वाइंट गंवाया और आखिर में राबर्टो बातिस्ता आगुट ने उन्हें 6-3, 4-6, 7-6 (7) से पराजित किया। सेमीफाइनल में मेदवेदेव और आगुट आमने सामने होंगे।