फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ashleigh Barty and Novak Djokovic keep Number 1 ranking, Danielle Collins in top 10

Tennis Rankings: ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बार्टी शीर्ष पर कायम, पुरुषों में जोकोविच की बादशाहत बरकरार

Sun, 30 Jan 2022 11:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Jan 2022 11:25 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई चैंपियन एश्ले बार्टी ने नंबर एक रैंकिंग पर पिछले दो साल से अधिक से समय से चला आ रहा अपना कब्जा बरकरार रखा। तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता बार्टी ने नंबर दो पर काबिज बेलारूस की आर्यना सबालेंका पर बढ़त मजबूत बना ली है।

विज्ञापन
Ashleigh Barty and Novak Djokovic keep Number 1 ranking, Danielle Collins in top 10
एश्ले बार्टी - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई चैंपियन एश्ले बार्टी ने नंबर एक रैंकिंग पर पिछले दो साल से अधिक से समय से चला आ रहा अपना कब्जा बरकरार रखा। तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता बार्टी ने नंबर दो पर काबिज बेलारूस की आर्यना सबालेंका पर बढ़त मजबूत बना ली है। फ्रेंच ओपन की चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि पोलैंड की इगा स्वियातेक पांच पायदान ऊपर चौथे स्थान पर और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा पांचवें स्थान पर आ गई हैं। 

विज्ञापन


साल के पहले ग्रैंडस्लैम की उपविजेता अमेरिका की 28 वर्षीय डेनिएले कोलिंस 20 पायदान की लंबी छलांग लगाकर पहली बार शीर्ष दस में शुमार हो गई हैं। वह कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग पर हैं। गार्बिन मुगुरुजा को यहां नुकसान सहना पड़ा है। वह अब चार पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गई हैं। 
विज्ञापन


पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 10 में इटली के माटेयो बेरेटिनी और रूस के आंद्रे रूबलेव की रैंकिंग में ही परिवर्तन हुआ है। बेरेटिनी अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जबकि रूबलेव सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। नोवाक जोकोविच शीर्ष पर कायम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed