{"_id":"5dac11108ebc3e93af0f65bc","slug":"andy-murray-to-take-on-wawrinka-in-antwerp-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपियन ओपन 2019: पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूरोपियन ओपन 2019: पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे फाइनल में पहुंचे
Sun, 20 Oct 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम में खेले जा रहे यूरोपियन ओपन में शनिवार को पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे फाइनल में पहुंच गए। वे 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे मार्च 2017 में दुबई ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। फाइनल में मरे का मुकाबला स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका से होगा।
विज्ञापन
मरे ने फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 70 उगो हमबर्ट 3-6, 7-5, 6-2 से हराया। मरे और वावरिंका के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए। इनमें ब्रिटिश खिलाड़ी ने 11 जीते। वहीं, उन्हें आठ मैच में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर वावरिंका ने इटली के जैनिक सिनर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 18 साल के सिनर को 6-3, 6-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वे करियर में 30वीं बार किसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन