फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray sweeps into quarter finals at Antwerp

यूरोपियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे एंडी मरे

Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray sweeps into quarter finals at Antwerp
एंडी मरे - फोटो : social media

ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। मरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ-16 के मैच में उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।  मरे और कुएवास के बीच यह मुकाबला कुल 84 मिनट तक चला।

विज्ञापन


पांव की चोट से लौटने के बाद एटीपी टूर स्तर पर मरे की यह केवल छठी जीत है। दो बार विंबलडन चैंपियन 36 वर्षीय मरे अब अंतिम-8 में रोमानिया के वर्ल्ड नंबर-92 मैरिउस कोपिल का सामना करेंगे।
विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर-45 कुएवास ने मरे ने खिलाफ नतीजे को बदलने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने सेट में सात ब्रेक पॉइंट बचाए। हालांकि, पहले सेट में मरे को जीतने से नहीं रोक पाए। दूसरे सेट में भी मरे का ही दबदबा देखने को मिला और उन्होंने आसानी से सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed