{"_id":"5da97ac68ebc3e939d46bd30","slug":"andy-murray-sweeps-into-quarter-finals-at-antwerp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे एंडी मरे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूरोपियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे एंडी मरे
Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। मरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ-16 के मैच में उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। मरे और कुएवास के बीच यह मुकाबला कुल 84 मिनट तक चला।
विज्ञापन
पांव की चोट से लौटने के बाद एटीपी टूर स्तर पर मरे की यह केवल छठी जीत है। दो बार विंबलडन चैंपियन 36 वर्षीय मरे अब अंतिम-8 में रोमानिया के वर्ल्ड नंबर-92 मैरिउस कोपिल का सामना करेंगे।
विज्ञापन
वर्ल्ड नंबर-45 कुएवास ने मरे ने खिलाफ नतीजे को बदलने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने सेट में सात ब्रेक पॉइंट बचाए। हालांकि, पहले सेट में मरे को जीतने से नहीं रोक पाए। दूसरे सेट में भी मरे का ही दबदबा देखने को मिला और उन्होंने आसानी से सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन