{"_id":"5fedfbb5ca9684629073bac9","slug":"andy-murray-pulls-out-of-delray-beach-open-citing-covid-19-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडी मरे कोरोना के कारण डेरले बीच ओपन से हटे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एंडी मरे कोरोना के कारण डेरले बीच ओपन से हटे
Thu, 31 Dec 2020 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटीश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अगले सप्ताह फ्लोरिडा में होने वाले डेरले बीच ओपन से हट गए हैं। उन्होंने यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों और कोरोना वायरस का जोखिम कम करने के लिए लिया है।
विज्ञापन
इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह कोविड मामलों में बढ़ोतरी से चिंतित है जबकि सोमवार से फ्लोरिडा में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए उन्हें लंबी यात्रा करनी होगी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पांच बार के उप विजेता मरे को साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
मरे पिछले कुछ वर्षों में कूल्हे की चोट और आपरेशन से जूझते रहे हैं जिससे वह एटीपी रैंकिंग में 122वें स्थान पर खिसक गए हैं। एंडी मरे ने साल 2020 में केवल सात मैच खेले थे। एंडी मरे का पिछले साल जनवरी में हिप सर्जरी हुई थी, लेकिन 9 महीने के बाद एंटवर्प खिताब के साथ उन्होंने शानदार वापसी की। वहीं, यूएस ओपन में एंडी मरे का सफर दूसरे राउंड में रुका जबकि फ्रेंच ओपन में उनका सफर पहले राउंड में थमा।
विज्ञापन