फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2026: 'Match against Zverev will be like a battle,' says Ben Shelton ahead of the final

यूएस ओपन: 'ज्वेरेव के खिलाफ मैच जंग की तरह', फाइनल से पहले बोले बेन शेल्टन; पहला ग्रैंडस्लैम जीतने पर नजरें

Sun, 13 Sep 2026 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

शेल्टन ने कहा, 'मैं और मेरी टीम लंबे समय के बारे में सोचती हैं। हम तुरंत संतुष्टि नहीं चाहते। मुझे पता है कि एक टेनिस खिलाड़ी के तौर पर मुझे अभी भी बहुत आगे जाना है और खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनना है।'

विज्ञापन
US Open 2026: 'Match against Zverev will be like a battle,' says Ben Shelton ahead of the final
बेन शेल्टन - फोटो : IANS

विस्तार

यूएस ओपन 2026 का पुरुष एकल फाइनल मुकाबला अमेरिका के बेन शेल्टन और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जाना है। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे फाइनल मैच के रोमांचक और संघर्षपूर्ण होने की संभावना है। फाइनल मुकाबले से पहले शेल्टन ने कहा है कि यह एक जंग होने वाली है जिसमें वे अपनी रफ्तार नहीं घटाएंगे। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराने वाले शेल्टन ने जियोस्टार पर कहा, 'मैं सेमीफाइनल चार सेट में जीतकर बहुत खुश हूं। फाइनल में जाने से पहले मैं अपने शरीर पर पांच सेट का बोझ नहीं डालना चाहता था। टियाफो ने भी शानदार खेल दिखाया। पहला सेट हारने के बाद लगातार तीन सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाने से बेहतर मेरे लिए और क्या हो सकता है?'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं फाइनल के लिए तैयार हूं। रविवार को एक जंग होने वाली है। मैं सब कुछ कोर्ट पर छोड़ दूंगा। जीत हो या हार, मैंने जो किया है उस पर मुझे गर्व होगा, लेकिन खिताब मेरा सपना है। मैं अभी इसी के लिए खेल रहा हूं। यह मेरे ठीक सामने है। मैं निश्चित रूप से अपना पैर नहीं हटाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसके लिए बहुत से लोगों ने, मेरे परिवार ने बहुत त्याग किया है। मुझे लगता है कि मैं हमेशा इसी बारे में सोचता रहता हूं और जब बात सच में आती है तो मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरे साथ खड़े रहे। इतिहास बनाना और इतिहास का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है, लेकिन जाहिर है, काम अभी खत्म नहीं हुआ है।'


शेल्टन ने कहा, 'भीड़ जरूर मेरा साथ देगी। न्यूयॉर्क बहुत कूल स्पोर्ट्स सिटी है। यहां की खेल संस्कृति बहुत अच्छी है। मैं जरूर इसका इस्तेमाल करके अपना सबसे अच्छा मैच खेलने की कोशिश करूंगा।' बेन अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed