{"_id":"5f8b8b3b35af5d7117524162","slug":"alexander-zverev-and-fokina-clash-in-semi-final-of-cologne-indoor-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलोन इनडोर के सेमीफाइनल में ज्वेरेव और फोकिना में टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोलोन इनडोर के सेमीफाइनल में ज्वेरेव और फोकिना में टक्कर
Sun, 18 Oct 2020 05:54 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:54 AM IST
सार
1-0 : का जीत-हार का रिकॉर्ड है ज्वेरेव का फोकिना के खिलाफ
07 : वीं रैंकिंग है ज्वेरेव की जबकि फोकिना 71वें पायदान पर हैं
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : pti
विस्तार
शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 6-4, 3-6, 6-0 से हराकर कोलोन इनडोर टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ज्वेरेव का मुकाबला अब स्पेन के एलजेंड्रो डेविडोविच फोकिना से होगा जिन्होंने डेनिस नोवाक को 6-3, 2-6, 6-3 से पराजित किया। एटीपी 250 टूर्नामेंट के अन्य सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता के राबर्टो बतिस्ता अगट का सामना कनाडा के फेलिक्स आगुर एलियासिमी से होगा। बतिस्ता ने हुबर्ट को 7-6(4), 5-7, 6-0 से जीत हासिल की जबकि फेलिक्स ने राडू एलबोट को 6-3, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
साल के पहले खिताब पर निगाह
यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव साल का पहला खिताब जीतने के करीब हैं। अगर वह जीतने में सफल रहते हैं तो घरेलू धरती पर उनका तीसरा खिताब होगा। इससे पहले 2017 और 2018 में क्लेकोर्ट पर खेले जाने वाला म्यूनिख टूर्नामेंट जीत चुके हैं। पिछले साल हैम्बर्ग में खेलने के बाद जर्मनी में उनका पहला टूर्नामेंट है। वह फ्रेंच ओपन के भी चौथे दौर में पहुंचे थे लेकिन तब वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे लेकिन अब लगता है कि वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
विज्ञापन
यूएस ओपन में फोकिना को हरा चुके हैं एलेक्जेंडर
सातवीं वरीयता के ज्वेरेव 6-4, 1-0 से बढ़त पर थे लेकिन उन्होंने अपने चार में से दो सर्विस गेम गंवा दिए। दूसरा सेट हैरिस ने जीतकर मैच को निर्णायक सेट की ओर मोड़ दिया। ज्वेरेव ने पलटवार किया। हैरिस अपनी पांव की चोट से भी परेशान नजर आए। अंतत: ज्वेरेव एक घंटा 46 मिनट में यह मैच जीतने में सफल रहे। ज्वेरेव इससे पहले फोकिना से एक बार यूएस ओपन के चौथे राउंड में मिले थे जहां उन्होंने 6-2, 6-2, 6-1 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन