फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Games 2026: India Women hockey team Thrash Uzbekistan 19-0, Deepika Scores Eight Goals in Dominant Start

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने दागे रिकॉर्ड आठ गोल

Sun, 20 Sep 2026 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 10:45 AM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए उज्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया। दीपिका ने आठ गोल दागे, जबकि इशिका ने तीन गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने पूल बी में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। टीम का अगला मुकाबला इंडोनेशिया से होगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Women hockey team Thrash Uzbekistan 19-0, Deepika Scores Eight Goals in Dominant Start
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में अपने पूल बी के पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 19-0 से रौंदकर एशियन गेम्स 2026 में अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी स्टार बनकर दीपिका उभरीं। दीपिका ने आठ गोल किए। इसके अलावा, इशिका ने तीन, लालथंतलुआंगी और नेहा ने दो-दो गोल किए। बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

भारत का स्कोरकार्ड
भारत की ओर से लालरेमसियामी ने छठे मिनट में, दीपिका ने आठवें, 22वें, 26वें, 33वे, 37वें, 38वें और 41वें और 54वें मिनट में, ईशिका ने 12वें, 42वें और 54वें मिनट में, बलजीत कौर ने 13वें मिनट में, नेहा ने 18वें और 29वें मिनट में, लालथंतलुआंगी ने 43वें और 51वें मिनट में, साक्षी राणा ने 44वें मिनट में, नवनीत कौर ने 45वें मिनट में और रुतुजा पिसल ने 23वें मिनट में गोल दागे। दीपिका ने अकेले इस मैच में आठ गोल दागे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। किसी एक मैच में यह सबसे ज्यादा इंडिविजुअल गोल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफटाइम तक 8-0 से आगे थी टीम
दीपिका की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया, और हाफ-टाइम तक वे उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8-0 से आगे थीं। ब्रेक के बाद, भारत उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं देने के मूड में नहीं लग रहा था, और दीपिका एक बार फिर अपने सबसे अच्छे फॉर्म में थीं, उन्होंने लगातार चार गोल करके भारत की बढ़त को 13-0 कर दिया।

फिर इशिका, ललथंतलुआंगी, साक्षी और नवनीत भी टीम में शामिल हुईं, उन्होंने उज्बेकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं और 19-0 से जबरदस्त जीत हासिल करके अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की। उज्बेकिस्तान के साथ यह मुकाबला सविता पुनिया का 320वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। वह वंदना कटारिया के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। बलजीत के करियर का यह 50वां मुकाबला था। 
विज्ञापन

एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजरें
भारतीय महिलाएं एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रहने के बाद काफी जोश के साथ एशियन गेम्स में पहुंचीं हैं। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम 2023 एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक को स्वर्ण पदक में बदलने की कोशिश करेगी। भारत का अगला मैच सोमवार को इंडोनेशिया से होगा। एशियन गेम्स हॉकी टीमों के लिए लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में जगह बनाने के लिए भी बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed