फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   After four years of gap Tokyo Olympics bound Sania Mirza Included In TOPS

सानिया मिर्जा चार साल बाद 'टॉप्स' से जुड़ीं, हासिल कर चुकी हैं टोक्यो ओलंपिक का टिकट

Wed, 07 Apr 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Apr 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
After four years of gap Tokyo Olympics bound Sania Mirza Included In TOPS
सानिया मिर्जा - फोटो : social media

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को चार साल बाद सरकार की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया। कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली 34 वर्षीय सानिया ने चोट के कारण चार साल पहले 2017 में टॉप्स योजना से हटने का फैसला किया था। उन्हें यहां मिशन ओलंपिक इकाई की 56वीं बैठक के दौरान टॉप्स में शामिल किया गया।

विज्ञापन


सानिया ने बच्चे के जन्म के कारण खेल से ब्रेक लिया था। उन्होंने अपनी सुरक्षित (प्रोटेक्टिड) रैंकिंग के आधार पर पहले ही टोक्यो के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विश्व रैंकिंग में वह अभी 157वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


डब्ल्यूटीए के नियमों के अनुसार जब एक खिलाड़ी चोट या बच्चे के जन्म के लिए छह महीने से ज्यादा समय की छुट्टी लेता है तो वे एक ‘विशेष रैंकिंग’ (जिसे ‘प्रोटेक्टिड’ रैंकिंग के तौर पर भी जाना जाता है) के लिए अनुरोध कर सकते हैं। एक खिलाड़ी की विशेष रैंकिंग उनके अंतिम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद की विश्व रैंकिंग होती है। सानिया के मामले में यह अक्तूबर 2017 में खेला गया चाइना ओपन था। वह तब उस समय विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर थीं। इसलिए इस समय सानिया की विशेष रैंकिंग नौ है और इससे वह पहले ही टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीए ने सभी खिलाड़ियों के लिए विशेष रैंकिंग शुरू की थी। सानिया ने पिछले साल सत्र के शुरुआती होबार्ट इंटरनेशनल डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से कोर्ट में वापसी की थी। उन्होंने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed