फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   2019 U S Open Belinda Bencic beat Naomi Osaka in the Fourth Round

US Open: बड़ा उलटफेर, मौजूदा चैंपियन और नंबर एक खिलाड़ी ओसाका हारकर बाहर

Tue, 03 Sep 2019 03:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Sep 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
2019 U S Open Belinda Bencic beat Naomi Osaka in the Fourth Round
Naomi Osaka - फोटो : social Media

गत चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका सोमवार को यहां महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच के खिलाफ हार के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ओसाका को 13वीं वरीय स्विस खिलाड़ी बेनसिच के खिलाफ सीधे सेटों में 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस साल बेनसिच के खिलाफ तीन मैचों में यह ओसाका की तीसरी हार है। क्वार्टर फाइनल में बेनसिच का सामना डोना वेकिच और जूलिया जार्जेस के बीच होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले के विजेता से होगा। इस हार के साथ ही यह तय हो गया है कि आगामी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में ओसाका अपनी नंबर एक रैंकिंग एशलेग बार्टी को गंवा देंगी।
विज्ञापन


वावरिंका के खिलाफ कंधे की चोट के चलते हटे जोकोविच 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका के खिलाफ पहले दो सेट 4-6, 5-7 से गंवाने के बाद कोर्ट छोड़ दिया। तीसरे में जोकोविच 2-1 से आगे थे। इससे तीन बार के ग्रैंड स्लैम  चैंपियन वावरिंका अंतिम आठ में पहुंच गए। पिछले पांच में से चार ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच को बायें कंधे में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 2012 में प्री क्वार्टर में ही जोकोविच के खिलाफ वावरिंका हट गए थे। 2016 के फाइनल में जोकोविच को हराकर खिताब जीतने वाले वावरिंका का सामना अब दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने जर्मनी के क्वालिफायर डोमिनिक कोफर को 3-6, 6-3, 6-2, 7-6 से मात देकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed