फ्रेंच ओपन: 17 साल की कोको गॉफ ने किया कमाल, पहली बार क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
17 साल की कोको ने प्रीक्वार्टरफाइनल में 25वीं सीड टयूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की युवा टेनिस स्टार कोको गॉफ ने सोमवार को पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 17 साल की कोको ने प्रीक्वार्टरफाइनल में 25वीं सीड टयूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। इस युवा खिलाड़ी ने महज 53 मिनट में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब क्वार्टरफाइनल में कोको का सामना चेक रिपब्लिक की बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा। क्रेजसिकोवा ने भी 2018 की फ्रेंच ओपन उप विजेता स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई।
बता दें कि 17 साल 86 दिन की उम्र में गॉफ इस ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले साल 2006 में निकोल वाइडिसोवा ने यह कमाल किया। उन्होंने 17 साल 44 दिन की उम्र में रोलां गैरां के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। मैच जीतने के बाद कोको ने कहा, 'मैं अपने पहले ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैंने आज वाकई अच्छा खेला।'
17 years-old ✅
First Grand Slam QF ✅@CocoGauff powers past Ons Jabeur 6-3, 6-1. The No.24 seed meets Krejcikova next. #RolandGarros pic.twitter.com/6M0lOsLxrRविज्ञापन विज्ञापन— Roland-Garros (@rolandgarros) June 7, 2021