{"_id":"62f2a786ae491a194663ec8c","slug":"tennis-23-grand-slams-winner-serena-williams-beats-nuria-parrizas-diaz-at-canadian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Serena Williams: सेरेना की 2021 फ्रेंच ओपन के बाद पहली जीत, स्पेन की खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Serena Williams: सेरेना की 2021 फ्रेंच ओपन के बाद पहली जीत, स्पेन की खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया
Tue, 09 Aug 2022 11:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:59 PM IST
सार
चालीस वर्षीय सेरेना का यह सत्र का केवल दूसरा टूर्नामेंट है। सेरेना का नेशनल बैंक ओपन में अगला मुकाबला बेलिंडा बेनसिच या टेरेजा मार्टिनकोवा से होगा।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन 2021 के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह भूल गई थी कि जीत का अहसास कैसा होता है। सेरेना ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस की नूरिया पारिजास डियाज को 6-3, 6-4 से हराकर शानदार शुरुआत की।
उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मैं जीत दर्ज करके खुश हूं। यह जीत मुझे लंबे समय बाद मिली है। मैं भूल गई थी कि जीत का अहसास कैसे होता है।’ चालीस वर्षीय सेरेना का यह सत्र का केवल दूसरा टूर्नामेंट है। सेरेना का नेशनल बैंक ओपन में अगला मुकाबला बेलिंडा बेनसिच या टेरेजा मार्टिनकोवा से होगा।
इसी बीच, 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने टेनिस से संन्यास लेने की बात कही। इस दिग्गज खिलाड़ी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। विलियम्स ने कहा कि वह साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने के बारे में सोच रही हैं। सेरेना पहली बार 1999 में यूएस ओपन टूर्नामेंट जीती थीं।
विज्ञापन
विलियम्स लंबे समय से अपने पुराने अंदाज में टेनिस नहीं खेल रही हैं। वह लगातार टेनिस टूर्नामेंट भी नहीं खेल रही हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे रिटायर शब्द पसंद नहीं है। मैं इसे जीवन का विकास कहूंगी। मैं अगले पड़ाव के बारे में सोच रही हूं।'' 40 वर्षीय टेनिस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है।"