{"_id":"6ef42c2235002ef33c4fa3243e7ca462","slug":"swimming-championship-sun-clinch-2nd-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व तैराकी: सुन ने दूसरा और मिसी ने तीसरा स्वर्ण जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विश्व तैराकी: सुन ने दूसरा और मिसी ने तीसरा स्वर्ण जीता
बार्सिलोना
Updated Fri, 02 Aug 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सुन यांग ने विश्व तैराकी चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण जीता जबकि अमेरिकी किशोरी मिसी फ्रेंकलिन ने तरणताल से तीसरी बार सोने का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में 400 मीटर और 1500 मीटर स्पर्द्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुन ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में सात मिनट 41.36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
22 साल के सुन ने इससे पहले रविवार को भी 400 मीटर में भी सोने का तमगा जीता था। इस तरह वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400, 800 और 1500 मीटर में खिताब जीतने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
चीनी तैराक ने दो साल पहले शंघाई में भी 800 मीटर और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे जबकि 400 मीटर में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।
18 साल के मिसी ने महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में एक मिनट 54.81 सेकंड का समय निकालकर अपना तीसरा स्वर्ण जीता। मिसी ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में सोने का पदक जीता था।
इटली की फेडेरिका पेलेग्रिनी ने रजत और फ्रांस की कैमिली मुफत ने कांस्य पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के तैराकों ने बुधवार को दो स्वर्ण पदक जीते।
पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के कैमरून वानडर बुर्ग ने 26.77 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टियन स्प्रेंगर ने रजत और दक्षिण अफ्रीका के गुइलियो जोर्जी ने कांस्य पदक जीता।
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्द्धा में दक्षिण अफ्रीका के चाड ली क्लोस ने एक मिनट 54.32 सेकंड का समय निकालकर सोने का तमगा जीता जबकि पोलैंड के पावेल कोर्जेनिओवस्की ने रजत और चीन के वू पेंग ने कांस्य जीता।