फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Strandja Memorial Tournament: Nikhat will start the campaign from the quarter-finals, Indian boxers will find it difficult

स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट: निकहत क्वार्टर फाइनल से करेंगी अभियान की शुरुआत, भारतीय मुक्केबाजों को मुश्किल

Mon, 21 Feb 2022 04:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Feb 2022 04:27 AM IST
सार

जरीन के अलावा नंदिनी (+81 किग्रा) एक अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं जो सीधे अंतिम आठ के मुकाबले से अपना अभियान शुरू करेंगी। अंजलि को 66 किग्रा वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता रूस की सादत डेल्गातोवा से कड़ी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
Strandja Memorial Tournament: Nikhat will start the campaign from the quarter-finals, Indian boxers will find it difficult
निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों को यहां स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में मुश्किल ड्रॉ मिला है लेकिन निकहत जरीन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेंगी। सुमित और अंजलि तुशीर को पहले दौर के अपने मुकाबलों में कड़े प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ना है। वर्ष 2019 के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली जरीन को 52 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बाई मिला है।
विज्ञापन


जरीन के अलावा नंदिनी (+81 किग्रा) एक अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं जो सीधे अंतिम आठ के मुकाबले से अपना अभियान शुरू करेंगी। अंजलि को 66 किग्रा वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता रूस की सादत डेल्गातोवा से कड़ी चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन


आकाश को पहले दौर में बाई 
पुरुष मुक्केबाजों में आकाश कुमार को 67 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बाई मिली है जबकि सुमित (75 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत रविवार को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रूस के झामबुलात बिझामोव के खिलाफ करेंगे।  वरिंदर सिंह (60 किग्रा) रविवार को भारतीय चुनौती की शुरुआत रूस के आर्तुर सुभखानकूलोव के खिलाफ करेंगे। सुमित, लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) और नरिंदर बेरवाल (+92 किग्रा) भी पहले दिन रिंग में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार जीते थे दो पदक
वर्ष 1950 में पहली बार आयोजित यूरोप का यह सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट 27 फरवरी तक चलेगा। टूर्नामेंट में कजाखस्तान, इटली, रूस और फ्रांस के मुक्केबाज भी शामिल हैं। यह इस साल भारतीय मुक्केबाजों के लिए पहला टूर्नामेंट है। पिछले सत्र में भारत ने दीपक कुमार के रजत और नवीन बूरा के कांस्य पदक के रूप में दो पदक जीते थे।


17 सदस्यीय भारतीय टीम में सात पुरुष और 10 महिला मुक्केबाज शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में 36 देशों के 450 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह पहला गोल्डन बेल्ट सीरीज टूर्नामेंट है और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के विश्व मुक्केबाजी टूर प्रारूप की परीक्षण प्रतियोगिता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed