फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   state kabaddi championship won by up police

यूपी पुलिस ने जीती कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप

Tue, 20 Nov 2012 12:48 AM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
state kabaddi championship won by up police

मसूरी स्थित इकला गांव में आयोजित 39वीं सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप यूपी पुलिस ने जीत ली। फाइनल में यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर को 12-10 से पराजित किया। चैंपियन बनी यूपी पुलिस की टीम को सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने पुरस्कृत किया। इस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया जाएगा।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया है। इसमें बनारस, गोरखपुर, बरेली, गाजीपुर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर,सहारानपुर, गाजियाबाद, गौतमगुद्धनगर और इलाहाबाद की टीमें शामिल रहीं। सेमीफाइनल में बिजनौर और यूपी पुलिस के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसमें यूपी पुलिस 20 अंक से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरनगर और गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम विजयी होकर फाइनल में पहुंची। इस दौरान अशोक नागर, जिला पंचायत सदस्य आनंद नागर, टीकम नागर, राजसिंह नागर, ओमेंद्र आर्य, विजयपाल मुखिया, ब्रजपाल फौजी, मास्टर मदन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed