फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Uruguay hammer India 6-1 in Kolkata friendly know details

फुटबॉल: ब्राजील के बाद उरुग्वे ने भी भारत को हराया, 6-1 से मिली करारी शिकस्त; क्या हुआ मुकाबले में?

Tue, 06 Oct 2026 10:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 10:27 PM IST
सार

उरुग्वे ने कोलकाता में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में भारत को 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए अनिरुद्ध थापा ने एक गोल किया, जबकि उरुग्वे की ओर से डार्विन नुनेज, मैक्सिमिलियानो अराउजो (2), रोड्रिगो सालाजार, जुआन मैनुअल सनाब्रिया और रोड्रिगो अगुइरे ने गोल दागे।

विज्ञापन
Uruguay hammer India 6-1 in Kolkata friendly know details
भारत बनाम उरुग्वे - फोटो : PTI

विस्तार

उरुग्वे ने मंगलवार को कोलकाता में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में भारत को 6-1 से करारी शिकस्त दी। दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ भारत ने पहले हाफ में कुछ अच्छा संघर्ष किया, लेकिन दूसरे हाफ में मेहमान टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पांच गोल दाग दिए। यह तीन दिनों के भीतर भारत की किसी दो बार की विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ दूसरी बड़ी हार है। इससे पहले भारत को ब्राजील ने 4-0 से हराया था।
विज्ञापन
Trending Videos

पेनल्टी से उरुग्वे ने खोला खाता
उरुग्वे ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। 11वें मिनट में फेडेरिको विनास को भारतीय खिलाड़ी प्रमवीर सिंह द्वारा बॉक्स के अंदर फाउल किए जाने पर उरुग्वे को पेनल्टी मिली। डार्विन नुनेज ने मौके को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध थापा ने भारत की कराई वापसी
भारत ने शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी की। 22वें मिनट में अनिरुद्ध थापा ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। रयान विलियम्स के प्रयास को उरुग्वे के गोलकीपर थियागो कार्डोजो ने रोक दिया था, लेकिन गेंद के रिबाउंड पर थापा ने कोई गलती नहीं की और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। हालांकि भारत की बराबरी ज्यादा देर कायम नहीं रही। 28वें मिनट में मैक्सिमिलियानो अराउजो ने नजदीक से गोल कर उरुग्वे को फिर 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद पहले हाफ में बिजली चमकने के कारण कुछ समय के लिए मुकाबला रोकना पड़ा। मौसम में सुधार के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में भारत पूरी तरह पस्त
दूसरे हाफ में उरुग्वे ने भारत के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। 53वें मिनट में रोड्रिगो सालाजार ने गोल कर उरुग्वे की बढ़त 3-1 कर दी। इसके छह मिनट बाद अराउजो ने अपना दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। भारत की रक्षापंक्ति उरुग्वे के तेज हमलों के सामने लगातार कमजोर नजर आई। 71वें मिनट में जुआन मैनुअल सनाब्रिया ने पांचवां गोल किया। इसके बाद 86वें मिनट में रोड्रिगो अगुइरे ने उरुग्वे के लिए छठा गोल दागकर भारत की हार को और शर्मनाक बना दिया।

अंतरराष्ट्रीय विंडो में भारत का खराब प्रदर्शन
इस हार के साथ खालिद जमील की टीम के लिए मौजूदा अंतरराष्ट्रीय विंडो का निराशाजनक अंत हुआ। भारत ने शुरुआत पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ की थी। इसके बाद ब्राजील के हाथों 0-4 से हार मिली और अब उरुग्वे ने भारत को 6-1 से शिकस्त दी। इस तरह भारत तीन मुकाबलों में सिर्फ एक मैच ड्रॉ करा सका, जबकि दो में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed