फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Srikanth, Treesa-Gayatri enter Syed Modi International final know details

Syed Modi International: श्रीकांत ने मिथुन को हराया, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी फाइनल में पहुंची

Sat, 29 Nov 2025 10:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Nov 2025 10:10 PM IST
सार

पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए हमवतन मिथुन मंजनाथ को कड़े तीन गेमों के मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिला डबल्स में भारत की त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद की विश्व नंबर 14 जोड़ी ने मलयेशिया की ओंग जिन यी और कार्मेन तिंग पर 21-11, 21-15 की आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Srikanth, Treesa-Gayatri enter Syed Modi International final know details
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए हमवतन मिथुन मंजनाथ को कड़े तीन गेमों के मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। 32 वर्षीय श्रीकांत की शुरुआत दमदार रही। उन्होंने पहले गेम में 8-2 की बढ़त ली और शुरुआत से ही लय और नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि मंजनाथ ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और स्कोर को बराबरी पर लाते हुए गेम अपने नाम किया। निर्णायक गेम में श्रीकांत ने फिर से आक्रामक रुख अपनाते हुए शुरू से बढ़त बनाए रखी और मुकाबला जीत लिया। अब फाइनल में उनका सामना हांगकांग के जेसन गुनेवान से होगा।
विज्ञापन


त्रीसा-गायत्री लगातार दूसरी बार फाइनल में
महिला डबल्स में भारत की त्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद की विश्व नंबर 14 जोड़ी ने मलयेशिया की ओंग जिन यी और कार्मेन तिंग पर 21-11, 21-15 की आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। युगल जोड़ी की यह जीत खास इसलिए भी है क्योंकि गायत्री पांच महीने की कंधे की चोट से उबरकर हाल ही में कोर्ट पर लौटी हैं। त्रीसा-गायत्री ने पहले गेम से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी, जबकि दूसरे गेम में दबाव के क्षण आने पर भी संयम नहीं खोया। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की आठवीं वरीयता प्राप्त काहो ओसावा और माई तनाबे की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन


महिला एकल में भारतीय चुनौती समाप्त
भारत की युवा खिलाड़ियों उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। उन्नति हुड्डा तुर्की की नेस्लिहान अरिन से 15-21, 10-21 से पराजित हुईं। तन्वी शर्मा, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर सनसनी फैलाई थी, जापान की हिना अकेची से 17-21, 16-21 से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed