फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sri Lankan finds evidence of sex bribes in women's cricket team

चयन के लिए महिला क्रिकेटरों का होता था जिस्म का सौदा

Sat, 23 May 2015 02:06 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan finds evidence of sex bribes in women's cricket team

कुछ समय पहले एक आरोप सामने आया था कि महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को उनके विभागीय अधिकारियों से जबरन सेक्स करने के लिए बाध्य किया जाता था। इस मामले की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला श्रींलकाई महिला क्रिकेट टीम से जुड़ा हुआ है। श्रीलंका के खेल मंत्री ने शुक्रवार को इस मामले में सार्वजनिक रुप से बयान दिया है। बयान में उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाए गए सभी सबूतों के आधार पर इन आरोपों की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


यह मामला पिछले साल नवंबर माह में प्रकाश आया था, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसकी रिपोर्ट श्रीलंकाई खेल मंत्रायल को बीते बुधवार को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल करने के लिए होता था जिस्म का सौदा

Sri Lankan finds evidence of sex bribes in women's cricket team

श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की जांच में कई गंभीर मामले सामने आए। जिसमें पाया गया कि श्रीलंकाई महिला क्रिकेटरों को टीम में शामिल करने के लिए बड़े अधिकारी हमबिस्तर होने का दबाव बनाते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि टीम मैनेजमेंट के अधिकारियों ने कई महिला क्रिकेटरों का यौन शोषण किया। मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि जांच में जिन अधिकारियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम पिछले बुधवार को वेस्टइंडीज में वनडे ‌सीरीज 1-3 से हारकर स्वदेश लौटी है। टीम की महिला खिलाड़ियों में भी कार्रवाई को लेकर काफी उत्सुकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed